पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल: बंगाल में दो चरणों में, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग

4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम
नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी की विधानसभाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल 2026 को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। यहां पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल 2026 को मतदान होगा।
आयोग के अनुसार पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया अप्रैल और मई के दौरान पूरी कर ली जाएगी, ताकि सभी विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त होने से पहले नई सरकारों का गठन किया जा सके।
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में भी इन पांच राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव कराए गए थे। उस समय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 26 फरवरी 2021 को की गई थी और पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराया गया था।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी राज्यों में सरकारी योजनाओं और नई घोषणाओं पर आचार संहिता के नियम लागू हो गए हैं। आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा
असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कई राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे. गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और नागालैंड की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने किया. गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा. वहीं महाराष्ट्र और गुजरात की तीन सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव का मतदान होगा. इसमें बारामती सीट पर भी उपचुनाव होगा, जहां से पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार




