Breaking NewsDaily horoscopeधर्म/संस्कृति
Trending

शुक्रवार 30 अक्टूबर का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग 

वार: शुक्रवार

विक्रम संवत: 2083

अयन: दक्षिणायन

ऋतु: शरद ऋतु

मास: कार्तिक (पूर्णिमांत), आश्विन (अमांत)

पक्ष: कृष

तिथि: कृष्ण पंचमी, शाम 7:25 बजे तक, इसके बाद षष्ठी

नक्षत्र: मृगशिरा, सुबह 9:04 बजे तक,h इसके बाद आर्द्रा

योग: शिव, रात 8:41 बजे तक, इसके बाद सिद्ध

करण: कौलव सुबह 8:46 बजे तक, फिर तैतिल शाम 7:25 बजे तक

चंद्र राशि: मिथुन

सूर्योदय: सुबह 6:30 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:32 बजे

चंद्रोदय: रात लगभग 9:10 बजे

चंद्रास्त: सुबह लगभग 11:03 बजे

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:46 से 5:38 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:39 से दोपहर 12:23 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 1:51 से 2:35 बजे तक

अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 10:38 से दोपहर 12:01 बजे तक

गुलिक काल: सुबह 7:52 से 9:15 बजे तक

यमगंड: दोपहर 2:46 से शाम 4:09 बजे तक

दिशाशूल: पश्चिम दिशा

♈ मेष Aries

आज आर्थिक मामलों में सुधार के अवसर मिल सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक योजनाएं आगे बढ़ेंगी। अचानक कोई महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके काम आसान होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और किसी पुरानी चिंता का समाधान निकल सकता है। पिता की ओर से लाभ या किसी प्रियजन से उपहार मिलने की संभावना भी है।

♉ वृषभ Taurus

आज आर्थिक मामलों में सुधार के अवसर मिल सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक योजनाएं आगे बढ़ेंगी। अचानक कोई महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके काम आसान होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और किसी पुरानी चिंता का समाधान निकल सकता है। पिता की ओर से लाभ या किसी प्रियजन से उपहार मिलने की संभावना भी है।

♊ मिथुन Gemini

आज आपको अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। मन में नकारात्मक विचार आने से काम प्रभावित हो सकता है, इसलिए सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। आर्थिक मामलों में आय और खर्च के बीच संतुलन बनाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और काम का दबाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा, जबकि किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है।

♋ कर्क Cancer

आज कमाई के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्च भी बने रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई तकनीक और नए विचारों को अपनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, जिन्हें धैर्य और समझदारी से संभालना होगा। सरकारी कामकाज में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी से बहुत अधिक अपेक्षाएं रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी कारण से भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। किसी जरूरतमंद रिश्तेदार की मदद करने का अवसर भी मिल सकता है।

♌ सिंह Leo

आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। सफलता पाने के लिए अधिक सतर्कता और मेहनत की आवश्यकता होगी। अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए अपने काम को व्यवस्थित ढंग से पूरा करें। आय में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में पिता के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। पड़ोसियों से सहयोग मिलने की संभावना है। धैर्य के साथ काम करने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं।

♍ कन्या Virgo

आज करियर और आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आय में वृद्धि से मन प्रसन्न हो सकता है। धन मिलने से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। पिता का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। खानपान का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें और प्रेम संबंधों में एक-दूसरे को समय देने की कोशिश करें।

♎ तुला Libra

आज आपके लिए करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक अवसर बन सकते हैं। कम प्रयास में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। पहले किए गए कामों का लाभ मिलेगा और कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। वरिष्ठजनों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किराना और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा और धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च करने का अवसर भी मिल सकता है।

♏ वृश्चिक Scorpio

आज आपको धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रह सकती हैं और कारोबार में दबाव महसूस हो सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने या अनावश्यक जोखिम उठाने से बचें। आर्थिक मामलों में लेनदेन की स्पष्टता बनाए रखें और अपने बजट के अनुसार खर्च करें। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें।पारिवारिक जीवन में घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। प्रेम संबंधों में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। किसी की बात पर आवेश में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और शारीरिक गतिविधियों में सावधानी बरतें।

♐ धनु Sagittarius

आज कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव और ज्ञान का लाभ मिल सकता है। हालांकि पहले की गई मेहनत का पूरा परिणाम तुरंत न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन आर्थिक लाभ के अवसर बने रहेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है और किसी पुराने निवेश से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी की मदद से घरेलू काम पूरे हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों से मार्गदर्शन मिलेगा और सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ सकता है।

♑ मकर Capricorn

आज कामकाज का दबाव बना रह सकता है। आर्थिक मामलों में आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें और किसी पुरानी समस्या को नजरअंदाज न करें। जोखिम भरे कामों में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा, लेकिन दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ अनावश्यक बहस से बचें। बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखें।

♒ कुंभ Aquarius

आज कारोबार के विस्तार के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आयात-निर्यात, फैशन और उपहार से जुड़े व्यवसायों में लाभ की संभावना है। मेहनत के साथ भाग्य का सहयोग मिलने से योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर रहेगा। परिवार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

♓ मीन Pisces

आज आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रह सकता है। कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं और घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मन बनेगा। वाहन से संबंधित सुख मिलने की संभावना है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और नए लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। माता का स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की ओर से खुशी मिल सकती है और पड़ोसियों का सहयोग भी बना रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button