Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

जिलों, निदेशालयों और आयोगों में बदली जिम्मेदारियां, कई अहम पदों पर नई तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 26 अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश में जिला प्रशासन से लेकर सचिवालय, आयोगों और विभिन्न निदेशालयों तक कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। इस निर्णय से राज्य की प्रशासनिक संरचना में बड़ा असर देखने को मिलेगा।

जारी आदेश के अनुसार, नरेंद्र सिंह को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद से हटाया गया है, जबकि इस पद की जिम्मेदारी अब शिवकुमार बंसल को सौंपी गई है। वहीं प्रकाश चंद्र दुम्का को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नंदन सिंह डुंगरियाल को सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून के पद पर नई तैनाती मिली है।

जिला स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अवदेश कुमार सिंह को टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित कर शहरी विकास निदेशालय में संयुक्त निदेशक बनाया गया है, जबकि शैलेन्द्र सिंह को टिहरी गढ़वाल में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वैभव गुप्ता को हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा विभिन्न जिलों में डिप्टी कलेक्टर स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। रोहित अवस्थी और अनुराग आर्य को नैनीताल, हरि गिरि को हरिद्वार, रविंद्र जुगलान को देहरादून तथा हिमांशु कफलटिया को उधमसिंह नगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य तबादलों में प्रेमलाल को उत्तरकाशी, यशवीर सिंह को चमोली, मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून, विपिन चंद्र पंत और सुनील कुमार को चंपावत भेजा गया है, जबकि पंकज भट्ट को टिहरी गढ़वाल में नई तैनाती दी गई है।

शासन ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पदों का कार्यभार छोड़कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना संबंधित विभाग को अवश्य दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button