उत्तराखंडधर्म
Trending

प्रेम नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

प्रेम नगर (देहरादून)। प्रेम नगर पिपलेश्वर महादेव मंदिर एवं स्थानीय भक्तजनों के सौजन्य से जनरल विंग प्रेम नगर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

कलश यात्रा प्रेम नगर मुख्य बाजार से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा के आगे-आगे कथा वाचक श्यामसुंदर गौतम चल रहे थे, जबकि उनके पीछे सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बाजार और मार्ग पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

आयोजकों के अनुसार, श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, लीलाओं और आध्यात्मिक संदेशों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में कपिलेश्वर महादेव मंदिर के प्रधान पूजा  दत्ता, कथा संयोजक नरेंदर खत्री, रेनू बाला, सरोज कांडपाल, संगीता भाटिया, अनीता मल्होत्रा, प्रदीप भाटिया, संजीव भाटिया, राजेश (टोनी) भाटिया , शंभू भाटिया, गोल्डी खत्री, रिंकू खत्री, नीलम खत्री, विकास, मीनू, काकू बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। कथा 20 जनवरी से 26 जनवरी तक होगी। प्रतिदिन कथा के साथ भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button