देश/दुनियाधर्म
Trending

मेष, मिथुन, तुला राशि की बढ़ेंगी आर्थिक परेशानियां

आज से कार्तिक मास स्नान आरंभ

7 अक्टूबर का पंचांग और राशिफल

आज आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इसके बाद कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। 7 अक्टूबर को ही दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिस कारण मेष से लेकर मीन राशिवालों के जीवन में बदलाव आएगा। इसके अलावा मंगलवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और प्रतिपदा तिथि रहेगी।

सूर्योदय – 06:16 प्रातः

सूर्यास्त – 05:59 सायं

चंद्रमा – मीन

तिथि – पूर्णिमा – 09:16 ए.एम. तक, प्रतिपदा – 05:53 ए.एम. (08 अक्टूबर तक), द्वितीया

नक्षत्र – रेवती

पक्ष – शुक्ल पक्ष

योग – ध्रुव – 09:31 ए.एम. तक, व्याघात – 05:35 ए.एम. (08 अक्टूबर तक), हर्षण

वार – मंगलवार

राहुकाल – 03:03 अपराह्न से 04:31 अपराह्न

शक संवत – 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत – 2082 कालयुक्त

आज का राशिफल 

अक्टूबर, मंगलवार को मेष, वृष और धनु राशि वालों के लिए दिन मेहनत का फल, नई शुरुआत और शुभ समाचार लेकर आ रहा है। कन्या, तुला और मकर राशि के लोग अपनी काबिलियत और सूझबूझ से महत्वपूर्ण कामों में सफलता हासिल करेंगे। वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की परेशानियां दूर होंगी। कर्क और मीन राशि के लोग मानसिक गैर जरूरी तनाव से बचें। मिथुन और सिंह राशि के लोग आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और धैर्य से काम लें।

मेष (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह परीक्षा का समय चल रहा है। इसलिए आपको अपने कार्यों पर विशेष ध्यान देने का आज जरूरत है। आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार की योजना बन सकती है। अनावश्यक विवादों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, परंतु आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आपको हनुमानाष्टक का पाठ करना चाहिए और हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करना चाहिए। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ रंग – हरा, शुभ अंक – 5।

वृषभ (Taurus)

आज आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। व्यापारियों को पुराने निवेश से लाभ होगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में हल्की थकान रह सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। शुभ रंग – क्रीम, शुभ अंक – 5।

मिथुन (Gemini)

आज आर्थिक मामलों में संयम बरतना आवश्यक होगा। निवेश या किसी नए सौदे में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। कार्यस्थल पर सहयोगियों से मतभेद की संभावना है। परिवार में बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और शाम तक मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।आज आपको मसूर की दाल का दान करना चाहिए। शुभ रंग – हरा, शुभ अंक – 3।

कर्क (Cancer)

आज मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। जोखिम वाले कामों से आज के दिन दूरी बनाकर रखें। मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं, इसलिए खुद को शांत रखें। प्रेम संबंधों में दूरी से बचें। शुभ रंग – पीला, शुभ अंक – 9।

सिंह (Leo)

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भूमि, भवन या वाहन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, पर धैर्य बनाए रखें। सिंह राशि के लोगो को दिन को अनुकूल बनाए रखने के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। शुभ रंग – नीला, शुभ अंक – 8।

कन्या (Virgo)

आज दिन सफलता से भरा रहेगा। आज ईमानदारी से किया गया हर काम फलदायी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। व्यापारियों को धन लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पुरानी बीमारियों में सुधार होगा और मानसिक सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शुभ रंग – भूरा, शुभ अंक – 4।

तुला (Libra)

तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा नहीं रहेगा। मन उदास और विचलित रह सकता है। आज के दिन आपके लिए धन संबंधी परेशानियों में इजाफा देखने को मिलेगा। कई दिनों से किसी काम को पूरा करने में आप जुटे हुए हैं लेकिन आज भी वह काम पूरा नहीं सकेगा जिससे आपके मन में निराशा का भाव पैदा होगा लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं रहेगाा।  आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है, पर सेहत को लेकर सतर्क रहें। यात्रा से लाभ संभव है। तुला राशि वालो को लाल वस्त्र धारण करके हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।शुभ रंग – जामुनी, शुभ अंक – 5।

वृश्चिक (Scorpio)

भाग्य आपका साथ देगा और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप सफलता पाएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी, हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचें। प्रेम जीवन में गलतफहमी से तनाव हो सकता है। पेट दर्द या सिरदर्द से परेशानी संभव है। शुभ रंग – पीला, शुभ अंक – 3।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ रंग – नारंगी, शुभ अंक – 1।

मकर (Capricorn)

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और सम्मान में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी या वाहन संबंधी कार्यों में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में प्रेम और सहयोग का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। शुभ रंग – लाल, शुभ अंक – 9।

कुंभ (Aquarius)

आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बाहरी संपर्कों से लाभ होगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है। तनावपूर्ण स्थितियों से बचें। आपको श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। शुभ रंग – पीला, शुभ अंक – 7।

मीन (Pisces)

आज आपकी योजनाएँ सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिलेगा। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। अधिक कार्यभार से थकान महसूस होगी, पर कुल मिलाकर दिन शुभ रहेगा। शुभ रंग – नीला, शुभ अंक – 2।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button