मिथुन राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे, वृषभ राशि वाले रहेंगे परेशान

आज 02 जनवरी 2026, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल
आज शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो सायं 06:53 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, हालांकि राहुकाल में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 11:07 प्रात: से 12:25 अपराह्न तक रहेगा। चंद्रमा आज वृषभ राशि में संचार कर रहे हैं।
पंचांग विवरण
तिथि: चतुर्दशी – सायं 06:53 बजे तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: मृगशिरा – रात्रि 08:04 बजे तक
योग: शुक्ल – दोपहर 01:07 बजे तक
चंद्र राशि: वृषभ
सूर्य और चंद्र समय
सूर्योदय: प्रातः 07:14 बजे
सूर्यास्त: सायं 05:36 बजे
अशुभ समय
राहुकाल: 11:07 प्रातः से 12:25 अपराह्न तक
(इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य न करें)
संवत विवरण
विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
आज का राशिफल
शुक्रवार को मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मिथुन राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। नए कॉन्टैक्ट बनेंगे। कर्क राशि वालों को बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर और एग्रीमेंट मिलेंगे।
♈ मेष (Aries):
आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। नए साल में वाहन खरीदने का योग बन रहा है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
♉ वृषभ (Taurus):
सोचे हुए कामों का फल विपरीत मिलेगा, जिस कारण दिनभर आप परेशान रहेंगे। इसके अलावा व्यवसाय में नई योजना को लागू करने में परेशानी होगी। कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए बहुत सावधानी से काम करें। धैर्य और संयम बनाए रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। अपनी व्यक्तिगत और गुप्त बातों को किसी के भी सामने जाहिर न करें वरना आपका अपना ही नुकसान हो सकता है। ज्यादा चिंता करने के कारण साल के दूसरे दिन आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
♊ मिथुन (Gemini):
आपसी बातचीत के माध्यम से कई जटिल परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा होगा। संघर्ष के बाद मिलने वाली सफलता बहुत ही बेहतरीन रहेगी। इस समय कार्यक्षेत्र की छोटी से छोटी बात को भी बहुत गंभीरता और बारीकी से समझने की जरूरत है। अपने व्यावसायिक पेपर्स और जरूरी फाइलों को सुव्यवस्थित रखें। ध्यान रखें कि ये दस्तावेज किसी भी अपरिचित व्यक्ति के हाथ में न आने पाएं। अपने पुराने और प्रिय मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा जिससे पुरानी सुखद यादें ताजा होंगी।
♋ कर्क (Cancer):
शुक्रवार के दिन कर्क राशि के जातकों को पुराने कुछ मामलों को सुलझाने का मौका मिलेगा, जिससे अच्छा महसूस होगा। सामाजिक और बाहरी गतिविधियों में समय बिताने से आपको नई जानकारियां मिलेंगी। भाइयों के साथ बने हुए अच्छे संबंध आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से हर काम को सही दिशा में ले जाएंगे। इसके अलावा संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी। पिछले साल यदि किसी व्यक्ति ने आपको धोखा दिया था, तो वह आपके जीवन में वापस आ सकता है।
♌ सिंह (Leo):
कुछ जरूरी कामों के पूरा होने से सिंह राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। फाइनेंस से जुड़े कामों में बहुत सावधानी बरतें वरना आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी। लोगों से मिलते समय अपने व्यवहार को बहुत सौम्य रखें। किसी भी विपरीत स्थिति को शांति से सुलझाएं, गुस्सा करना समस्या को बढ़ा सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर हो रहे बदलाव के कारण नौकरीपेशा जातक परेशान रहेंगे। वहीं जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है।
♍ कन्या (Virgo):
कई दिनों से रुके कार्यों को आज गति मिलेगी। इसके अलावा घर में शांति का माहौल रहेगा। यदि लंबी दूरी की यात्रा का प्लान है, तो वह सुखद रहेगी। दिन खत्म होने से पहले विवाहित जोड़ों को संतान सुख मिलने के योग हैं।
♎ तुला (Libra):
कार्यस्थल पर सुबह-सुबह अधिकारियों से मतभेद होने के कारण दिनभर मूड खराब रहेगा। इसके अलावा कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है। किसी जरूरी काम में परिवार वालों का सहयोग नहीं मिलेगा। शुक्रवार को न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio):
आज के दिन आपके टीममेट्स को आपकी परफॉर्मेंस अच्छी लगेगी और बॉस आपके आइडिया की तारीफ करेंगे। सिंगल लोगों के लिए डेटिंग शुरू करने और सही पार्टनर ढूंढने का यह सबसे अच्छा समय रहेगा।
♐ धनु (Sagittarius):
आज के दिन आप अपने जीवन के कई पहलुओं पर विचार करेंगे। वर्कप्लेस पर उन पदों के बारे में सोचेंगे, जो आपको नाम और फेम दोनों दिला सकें। आपके पास किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने या मैनेजमेंट के सामने पेश करने के मौके होंगे।
♑ मकर (Capricorn):
आज के दिन अपनी इंश्योरेंस पॉलिसीज पर फोकस रखें, खासकर जब बात कार, बाइक या गैजेट्स की हो। सिंगल लोगों को किसी पार्टी, स्कूल या सोशल इवेंट्स में कोई स्पेशल साथी मिल सकता है।
♒ कुंभ (Aquarius):
कुंभ राशि के लोगों को आज टकराव से बचना चाहिए। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचना ही बेहतर रहेगा। कामकाज की शैली आक्रामक रहेगी। बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च करने से जल्दी थकान महसूस होगी और काम करने का मन नहीं करेगा।
♓ मीन (Pisces):
मीन राशि के जातकों के लिए समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कामकाज को समय पर पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह से काम करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी पूरी तरह से आपका सहयोग करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा और भाग्य आपके साथ रहेगा।




