Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

जोशीमठ मे आर्मी कैंप में भीषण आग, तेज हवाओं से हालात बिगड़े

जोशीमठ (उत्तराखंड):  उत्तराखंड के जोशीमठ में औली रोड पर स्थित आर्मी कैंप के भीतर बने एक स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद पूरे कैंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।

सूचना मिलते ही सेना की फायर ब्रिगेड और जवान मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्टोर के भीतर रखे सामान को सुरक्षित निकालने के साथ-साथ आग की लपटों को सीमित करने का काम लगातार जारी है।

तेज हवाओं ने बढ़ाई चुनौती

आग की लपटें इतनी तेज हैं कि उन्हें दूर से ही देखा जा सकता है। चश्मदीदों के मुताबिक, तेज हवा आग बुझाने में सबसे बड़ी बाधा बन रही है। हवा के झोंके आग को स्टोर के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ा रहे हैं, जिससे फायर फाइटर्स को काफीब मशक्कत करनी पड़ रही है।

फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थिति पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button