उत्तराखंडविविधव्यापार
Trending

सर्द मौसम में इंडिया ग्लोबल ट्रेड फेयर की रौनक, बन्नू स्कूल मैदान में उमड़ी भारी भीड़

लखनऊ की स्पेशल तंदूरी गुड़ की चाय, अमृतसरी नान, दिल्ली के छोले-भटूरे, सिक्किम का चाइनीज फूड खूब भा रहा है लोगों को

देहरादून। शहर के प्रसिद्ध बन्नू स्कूल के मैदान में लगे इंडिया ग्लोबल ट्रेड फेयर में सर्द मौसम के बावजूद जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। बादलों के बीच छिपी धूप के बीच बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे हैं और खरीदारी के साथ-साथ खानपान का भरपूर आनंद ले रहे हैं। मेले में ऑर्गेनिक बंबू क्रोकरी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसमें एक से बढ़कर एक डिजाइन में गिलास कटोरिया प्लेट और डिनर सेट सभी को पहले ही नजर में भा रहे हैं।

फेयर का मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए उपलब्ध गर्म कुर्तियां, ऊनी सूट, शॉल, पर्दे और घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुएं हैं। किफायती दामों और आकर्षक डिज़ाइनों के चलते दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी हुई है। व्यापारियों के अनुसार ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग में लगातार इज़ाफा हो रहा है।

खरीदारी के साथ-साथ मेले का फूड कोर्ट भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां लखनऊ की स्पेशल तंदूरी गुड़ की चाय, अमृतसरी नान, दिल्ली के छोले-भटूरे, सिक्किम का चाइनीज फूड, महाराष्ट्र के पारंपरिक व्यंजन और दिल्ली की चाट लोगों को खासा लुभा रही है। ठंड के मौसम में गर्म चाय और स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू से पूरा फेयर परिसर गुलजार नजर आ रहा है।

इंडिया ग्लोबल ट्रेड फेयर में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। रंग-बिरंगी दुकानों, सजावट और चहल-पहल के बीच लोग फोटो खिंचवाते नजर आए। आयोजकों का कहना है कि मेला 25 दिसम्बर तक रहेगा। आने वाले दिनों में छुट्टियों के चलते मेले में और अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button