वृषभ, सिंह और धनु राशि वाले आज रहें सावधान, मकर राशि वाले सुनें अंतरात्मा की आवाज़

आज 21 दिसंबर रविवार का पंचांग और राशिफल
आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि के देवता ब्रह्मा और कुबेर माने जाते हैं। प्रतिपदा तिथि नई योजनाओं की प्लानिंग और विकास के लिए अनुकूल होती है, लेकिन शुभ कार्य और यात्रा के लिए इसे अशुभ माना जाता है। आज चंद्र दर्शन का पर्व है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। आज का दिन वर्ष का सबसे छोटा दिन भी है।
विक्रम संवत: 2082
मास: पौष
पक्ष: शुक्ल
वार: रविवार
तिथि:
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा – सुबह 09:10 बजे तक
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा
योग: वृद्धि
करण: नाग
चंद्र राशि: धनु
सूर्य राशि: धनु
सूर्य–चंद्र काल
सूर्योदय: सुबह 07:15 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:59 बजे
चंद्रोदय: सुबह 08:17 बजे
चंद्रास्त: शाम 06:29 बजे
अशुभ समय
राहुकाल: 16:38 से 17:59 तक
यमगंड: 12:37 से 13:57 तक
आज का राशिफल
मेष राशि वाले पॉजिटिविटी, कॉन्फिडेंस रहेंगे। वृषभ राशि वालों को रिश्तों में कुछ चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मिथुन राशि वाले आकर्षण और करिश्मा महसूस करेंगे, जिससे दोस्ती मजबूत होगी। सिंह राशि वाले उत्साह और क्रिएटिविटी के साथ चमकेंगे। विस्तार से जानें 12 राशि वालों का आज का राशिफल।
♈ मेष (Aries):
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होने के संकेत हैं और लाभ भी होगा, लेकिन मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कामकाज में बाधाएं रहेंगी। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी बनी रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।
♉ वृषभ (Taurus):
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी भी तरह का जोखिम न लें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार लगभग ठीक चलेगा।
♊ मिथुन (Gemini):
जीवनसाथी और स्वास्थ्य—दोनों पर ध्यान दें। रिस्क लेने से बचें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात विवाद का कारण बन सकती है। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य, नौकरी और व्यापार—सभी मध्यम रहेंगे।
♋ कर्क (Cancer):
आज आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत लगा दें, सफलता जरूर मिलेगी। कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन उनका डटकर सामना करें और अपना हौसला न गिरने दें। कभी-कभी आपका ध्यान गलत कामों की ओर जा सकता है, जिससे समाज में बदनामी या मान-हानि होने का खतरा है। रोग, ऋण और शत्रु हावी रहेंगे, लेकिन अंततः जीत आपकी होगी। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा।
♌ सिंह (Leo):
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, नुकसान संभव है। प्रेम में बड़ा तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे, नई शुरुआत न करें। व्यापार ठीक है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।
♍ कन्या (Virgo):
अपने विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। छोटी सी बात पर ही किसी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए अपने स्वभाव को शांत रखना बहुत जरूरी है।घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में बड़ी परेशानी या कहासुनी हो सकती है, बात घर के बाहर तक जा सकती है। भूमि, भवन या वाहन की खरीद में अड़चन आएगी। प्रेम और संतान का पक्ष अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
♎ तुला (Libra):
पराक्रम का तुरंत फल नहीं मिलेगा। अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, बाद में परिणाम आएंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार में उथल-पुथल रहेगी। नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio):
आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऐसे में आज आप पैसों से जुड़े कई अहम फैसले ले सकते हैं।धन हानि के संकेत हैं, इसलिए आर्थिक जोखिम न लें। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो परिवार में समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान ठीक-ठाक रहेंगे। व्यापार लगभग ठीक है।
♐ धनु (Sagittarius):
घबराहट, बेचैनी और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। धन के अनायास व्यय को रोकिए। अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में स्किन प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें. इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा।
♑ मकर (Capricorn):
खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति बना सकती है। अज्ञात भय सताएगा।आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं. अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पार्टनरशिप में समस्या के संकेत हैं। प्रेम, संतान और व्यापार—तीनों मध्यम रहेंगे।
♒ कुंभ (Aquarius):
आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन हानि नहीं होगी। यात्रा कष्टप्रद रहेगी, पर नुकसानदेह नहीं। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम रहेंगे। भ्रामक समाचार से मन में उथल-पुथल रहेगी।
♓ मीन (Pisces):
व्यापारिक उठा-पटक बनी रहेगी। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। श्री कृष्ण मन्दिर जाएं। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे सूर्य की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है। राजनीतिक संकट की स्थिति बन सकती है। पिता के स्वास्थ्य और सहयोग पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार—तीनों मध्यम रहेंगे।




