Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के लिए दिन भाग्यशाली

बुधवार, 28 जनवरी 2026 का पंचांग और राशिफल

बुधवार, 28 जनवरी 2026 का पंचांग और राशिफल

विक्रम संवत्: 2082

संवत्सर नाम: सिद्धार्थ

शक संवत्: 1947

हिजरी सन्: 1447

मुस्लिम मास: 8 सावान

अयन: उत्तरायण

ऋतु: शिशिर ऋतु

मास: माघ

पक्ष: शुक्ल

तिथि: दशमी तिथि सायं 4:36 बजे तक, तदुपरान्त एकादशी तिथि।

नक्षत्र: कृत्तिका नक्षत्र दिन 9:27 बजे तक, तदुपरान्त रोहिणी नक्षत्र।

योग: ब्रह्म योग रात्रि 11:54 बजे तक, तदुपरान्त ऐन्द्र योग।

करण: गर करण सायं 4:36 बजे तक, तदुपरान्त वणिज करण।

चन्द्र राशि: आज सम्पूर्ण दिन-रात्रि चन्द्रमा वृष राशि में स्थित रहेगा।

दिशा शूल: आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा से बचें।

राहु काल: मध्यमान से दिन 12:00 बजे से 1:30 बजे तक।

ग्रह परिवर्तन: मंगल का श्रवण नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 12:39 बजे।

आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए:

राशि: वृष

नक्षत्र: दिन 9:27 बजे तक कृत्तिका, इसके बाद रोहिणी

पाद: स्वर्ण पाद

नामाक्षर: ए, ओ, वा, वी, वु

आज का राशिफल

बुधवार का दिन गणेश जी कृपा और सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग से वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा।

मेष (Aries): मेष राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार और धन दोनों में शुभ संकेत हैं। आपका मन आज धर्म कर्म और भक्ति में लगेगा। आप मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी। संतान से संबंधित किसी चिंता का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में आज दिन खर्चीला रहेगा।

वृषभ (Taurus): आज का दिन वृषभ राशि के लिए शुभ रहेगा। आप आज परिवार से सहयोग पाएंगे। दिन आपका प्रसन्नता से बीतेगा। रुके हुए काम आपके आज बनेंगे। दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की बजाय खुद की काबिलियत पर भरोसा रखें तथा लापरवाही से बचें। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आपके घर में आज किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। किसी पड़ोसी अथवा मित्र से आपको सहयोग मिलेगा। शाम का समय खर्चीला होगा। कुछ पारिवारिक जरूरतों और पुण्य कार्यों पर भी आप धन खर्च कर सकते हैं। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। दिन भर आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आपको आज अपने कई जरूरी अटके काम भी निपटाने होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और कहीं से धन आगमन का रास्ता साफ होगा। आपका मन आज धर्म कर्म के काम में भी लगेगा।

कर्क (Cancer): कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद दिखाई दे रहा है और भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आज कोई प्रॉपर्टी संबंधी डील में आपको सफलता मिलने का योग बना है। संतान पक्ष से आपको आज सुखद समाचार प्राप्त होंगे। मन में कुछ उलझन है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से अवश्य मार्गदर्शन लें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखना उचित रहेगा। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। ध्यान रखें कि आपके ऊपर कोई झूठा आरोप भी लग सकता है। कल के दिन किसी को पैसे उधार न दें और न ही उधार लें। ऐसा करने से आपका कर्ज बढ़ सकता है।

सिंह (Leo): सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखकारक रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी और विशेष रूप से पिता से सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी काम में अल्प प्रयास से सफलता मिलने का योग बना है। आज व्यावसायिक स्थान में बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। व्यवसाय में किसी निकट सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और मधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। जिन लोगों का काम विदेश अथवा तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, उन्हें आज कामयाबी मिलने का योग बना हुआ है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

कन्या (Virgo): कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में बुद्धि और अनुभव का साथ मिलेगा। आपको आज अधिकारी वर्ग से सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातक अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ परेशानियां अभी बनी रहेंगी। परंतु इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में न पडें। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपके लिए सलाह है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार जरूर कर लें। गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे करियर और व्यापार में आ रही अड़चनें दूर होंगी।

तुला (Libra): तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर लाभ पाने वाला रहेगा। आपका दिन आज सुखद बीतेगा। पड़ोसियों के साथ किसी भी बात को लेकर वाद-विवाद में न पड़ें, इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। किसी करीबी संबंधी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी करीबी दोस्त से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको पड़ोसियों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। कारोबारी जातकों को लाभ मिलेगा, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके मन में आज संतुष्टि का भाव रहेगा। अपने काम को बेहतर बनाने में आज आपको सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। आप आज घर-परिवार में जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। दिन आपका आज आनंद में बीतेगा। जरूरतमंद लोगों को हरी मूंग दाल का दान करें। इससे बुध ग्रह मजबूत होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

धनु (Sagittarius): धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपका मन आज धर्म कर्म के काम में लगेगा। शुभ ग्रह योग के कारण आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके कई रुके हुए काम आज शुरू हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के साथ ही आज धन में बरकत का भी योग बना है। कोई अच्छी डील मिलने के कारण आप आज अपने लिए कुछ शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। मित्रों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricorn): मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। शाम का समय आपका आज धर्म कर्म के काम में बीतेगा। मन में प्रसन्नता के साथ-साथ खुशी की अनुभूति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत और सूझबूझ का लाभ मिलेगा। आप आज अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम का पूर्ण प्रतिफल पाएंगे। विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना चाहिए। पिता और घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज किसी की मदद करके भी पुण्य लाभ हासिल कर पाएंगे।

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन माता शैलपुत्री की कृपा से लाभदायक रहने वाला है। आज भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। धन, कर्म और यश में वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का शमन होगा और मजबूत विरोधियों की उपस्थिति में भी आपको आज विजय प्राप्त होगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी अथवा भावुकता में न लें। दोपहर बाद किसी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। दोस्तों तथा रिश्तेदारों का आपके कार्यों में मीन-मेख निकालना आपकी कार्यप्रणाली में रुकावट डाल सकता है।सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अटके काम के पूरा होने से उत्साह में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके वैवाहिक सुख में भी वृद्धि होगी। किसी शुभ काम में भाग लेकर आप पुण्य लाभ पाएंगे।

मीन (Pisces): मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी कोई मनोकामना आज पूरी होगी जिससे आपका मन आनंदित होगा। घर-परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। आप आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। माता से आपको स्नेह और सहयोग मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button