अपराधदेशस्वास्थ्य
Trending

जहरीली कफ सिरप निर्माता कंपनी का मालिक चेन्नई से गिरफ्तार

46.2 परसेंट जहरीला रसायन मिला, अब तक 20 बच्चों की हो चुकी है मौत

देशभर में प्रतिबंधित हुआ जहरीला कफ सिरप, मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी और प्रतिबंधित दवा  जब्त

जहरीली कफ सिरप से 20 मासूम बच्चों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक रंगनाथन गोविंदन को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि कंपनी द्वारा निर्मित सिरप में 46.2 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) पाया गया था — जो एक जहरीला रसायन है और किडनी फेल होने का कारण बनता है। इस घटना के बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित की है।

घटना के बाद इस कफ सिरप पर देशभर में प्रतिबंध (बैन) लगा दिया गया है। औषधि विभाग की टीमें जगह-जगह मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर रही हैं और संदिग्ध बैचों के सैंपल जब्त किए जा रहे हैं। दवा नियंत्रक विभाग ने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि इस उत्पाद की बिक्री तुरंत बंद की जाए। सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button