उत्तराखंड
Trending

करवा चौथ पर महिलाओं के लिए अवकाश घोषित

बाजारों में दिखी जबरदस्त रौनक

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं के लिए अवकाश की घोषणा कर दी है। शुक्रवार, 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा, जिसे लेकर महिलाएं पूरे दिन अवकाश की उम्मीद लगाए बैठी थीं। देर रात शासन से आदेश जारी होने के बाद महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

देहरादून समेत प्रदेशभर में करवा चौथ की तैयारियों को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक जगह-जगह मेहंदी लगाने वालों की भीड़ जुटी है। बाजारों को रंगीन लड़ियों से सजाया गया है। पूजन सामग्री, साज-सज्जा के सामान और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।

शाम तक देहरादून के पलटन, राजपुर रोड, पटेलनगर, और प्रेमनगर जैसे क्षेत्रों में ट्रैफिक की रफ्तार भी बाजारों की भीड़ के कारण धीमी रही। दुकानदारों का कहना है कि इस बार करवा चौथ पर बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button