देशधर्म
Trending

मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले संभलकर चलाएं वाहन

सुहागिन महिलाओं का त्योहार करवा चौथ है आज

पंचांग और राशिफल 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

10 अक्तूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ व्रत है। करवा चौथ पर कृत्तिका नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:41 − 12:27 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 10:38 − 12:04 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में संचरण करेंगे। चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर होगा। इस तरह इस दिन करवा चौथ का व्रत और वक्रतुंड संकष्टी का व्रत रखा जाएगा।10 अक्टूबर को करवाचौथ 2025 का चांद शाम 08:12 के करीब दिखेगा। आपके शहर के हिसाब से समय में पांच से 10 मिनट का अंतर हो सकता है।

विक्रम संवत: 2082

माह: कार्तिक

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: पंचमी – पूरे दिन

नक्षत्र: कृत्तिका

योग: व्यतीपात

करण: बव

वार: शुक्रवार

सूर्योदय: 06:18 प्रातः

सूर्यास्त: 05:56 सायं

चंद्रमा: वृषभ राशि मेंl

मेष राशि

मेष राशि के जातक कुल परिवार में संस्कार और परंपराओं को बढ़ावा देंगे। इच्छित प्रस्ताव प्राप्त होंगे, और खानपान प्रभावशाली रहेगा। सभी का आदर-सम्मान रखेंगे, संग्रह और संरक्षण में रुचि रहेगी। बैंकिंग कार्यों पर जोर रहेगा और आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। शुभ सूचना मिलेगी, आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे, महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी, परिवार में सुख-सौख्य बढ़ेगा, व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करेगा।

शुभ अंक: 5, 9

शुभ रंग: लाल

उपाय: घर के पूर्व दिशा में दीपक जलाएं, मन शांत रहेगा।

वृषभ राशि

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी लाभप्रद रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

शुभ अंक : 2, 8

शुभ रंग : हरा

उपाय: किसी बुजुर्ग को भोजन कराएं, सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन राशि

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें, आर्थिक जोखिम न उठाएं। वाहन संभलकर चलाएं। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक: 3, 7

शुभ रंग: पीला

उपाय: तुलसी का जल नियमित रूप से पिएं, मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि

आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण आवश्यक है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। नया काम सोच-समझकर करें, किसी पर अति विश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन संभलकर चलाएं।

शुभ अंक: 4, 9

शुभ रंग: सफेद

उपाय: घर के उत्तर-पूर्व दिशा में पानी का पात्र रखें, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

सिंह राशि

आज पुराने रुके कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति संभव है। पत्नी का सहयोग मिलेगा, पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 1, 6

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें, कार्य में सफलता बढ़ेगी।

कन्या राशि

आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे लाभ होगा। बड़ी पार्टनरशिप में भागीदार बनने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 5, 8

शुभ रंग: हल्का हरा

उपाय: नीम की पत्तियां घर में रखें, नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

तुला राशि

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खानपान नियंत्रित रखें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने सहयोगी से नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

शुभ अंक: 2, 7

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: शाम को भगवान विष्णु का ध्यान करें, शांति और सौभाग्य बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम अधिक होने से मानसिक थकावट रहेगी। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में मतभेद या विवाद संभव है।

शुभ अंक: 3, 9

शुभ रंग: काला

उपाय: रुद्राक्ष धारण करें, नकारात्मक ऊर्जा कम होगी।

धनु राशि

आज धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, घर में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार में नया काम हाथ आएगा, वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

शुभ अंक: 4, 6

शुभ रंग: नीला

उपाय: किसी मंदिर में दान करें, भाग्य मजबूत होगा।

मकर राशि

आज बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में राहत रहेगी। परिवार में स्नेह और प्रेम का माहौल रहेगा। व्यापार में नया काम मिलेगा, लेकिन अपरिचित व्यक्ति को बड़ी राशि उधार न दें।

शुभ अंक: 1, 7

शुभ रंग: भूरा

उपाय: सुबह सूर्य को अर्घ्य दें, दिन शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। मन अशांत रहेगा। परिवार में मनमुटाव संभव है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

शुभ अंक: 2, 5

शुभ रंग: हल्का नीला

उपाय: घर में हनुमान जी की तस्वीर रखें, समस्याएं कम होंगी।

मीन राशि

आज संभलकर रहें, वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार या समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक: 3, 8

शुभ रंग: समुद्री हरा

उपाय: रात को भगवान शिव को जल अर्पित करें, परेशानियां दूर होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button