
13 अक्टूबर, 2025 (सोमवार) का पंचांग और राशिफल
13 अक्तूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और परिघा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:40− 12:26 मिनट तक रहेगा। आज अहोई अष्टमी और कालाष्टमी व्रत भी मनाए जा रहे हैं। यह दिन संतान की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना के लिए विशेष रूप से शुभ है।
सूर्योदय : 06:20 प्रात
सूर्यास्त : 05:53 सायं
चंद्रमा राशि: मिथुन
तिथि: सप्तमी – 12:24 सायं तक, उसके बाद अष्टमी
नक्षत्र: आर्द्रा 12:26 पीएम तक / पुनर्वसु
पक्ष: कृष्ण पक्ष
योग: परिघ – 08:10 एएम तक, शिव – 05:55 एएम, अक्टूबर 14 तक, सिद्ध योग
वार: सोमवार
राहुकाल: 07:46 प्रात से 09:13 प्रात
शक संवत: 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त
13 अक्टूबर, 2025 का राशिफल
आज मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति के साथ चंद्रमा की युति शुभ गजकेसरी योग का निर्माण कर रही है। यह योग धन, यश और सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है। इसके प्रभाव से मिथुन, तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों को विशेष रूप से धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आइए विस्तार से जानें सभी 12 राशियों का राशिफल।
♈ मेष (Aries) – व्यापारियों के लिए शुभ फलदायी दिन। नए आयोजनों और आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। विदेश में मित्रों या स्वजनों का समाचार भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी या तीर्थ यात्रा संभव है। अधिक काम के कारण थकान और ऊबन का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
♉ वृषभ (Taurus) – दिन सामान्य रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी हो सकती है। पारिवारिक और ऑफिस संबंधों में विवाद की संभावना है। बीमार मरीज नई चिकित्सा या ऑपरेशन से बचें। आध्यात्मिक कार्य और ईश्वर की आराधना शांति देंगे।
♊ मिथुन (Gemini) – सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायक दिन। मौज-शौक, वाहन और आभूषण की खरीदारी संभव है। दांपत्य जीवन में प्रेम का अनुभव होगा। भागीदारी और पर्यटन से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♋ कर्क (Cancer) – दिन मिला-जुला रहेगा।आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। मानसिक शांति में कमी रहेगी, लेकिन घर में शांति का वातावरण रहेगा। कार्यों में अवरोध संभव है। वाहन दुर्घटना से सावधान रहें। अधिक परिश्रम और वाद-विवाद से बचें। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
♌ सिंह (Leo) – आज चिंता बनी रहेगी, खासकर संतानों और स्वास्थ्य को लेकर। पेट संबंधित समस्याएँ हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई होगी। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी और प्रिय व्यक्ति से मिलन संभव है।
♍ कन्या (Virgo) – दिन सामान्य रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ संभव है। कार्यभार अधिक रहेगा। भावनाशीलता से मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। माताजी के स्वास्थ्य या संबंधों को लेकर चिंता रहेगी। आपको अत्यधिक फायदे के चक्कर में धन लगाने से बचना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से भी सबक लेना होगा। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। जमीन-जायदाद संबंधी चर्चाओं में सावधानी रखें।
♎ तुला (Libra) – कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए दिन शुभ है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति से मिलन आनंददायक होगा। धार्मिक यात्रा का प्रवास संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio) – दिन मिला-जुला रहेगा। दुविधायुक्त मन और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण से परेशानी होगी। निरर्थक धन खर्च और कार्य में विलंब संभव है। महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी से बचें। दूरस्थ मित्र या स्नेही का समाचार लाभदायक होगा।
♐ धनु (Sagittarius) – दिन शुभ फलदायी रहेगा। ईश्वर का नाम स्मरण कर दिन की शुरुआत होगी। धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। मित्रों और सगे-संबंधियों से भेंट होगी। दांपत्य जीवन में परमानंद का अनुभव। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♑ मकर (Capricorn) – दिन सामान्य रहेगा। जमानत लेने और पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च अधिक होगा। परिवारजनों के साथ संघर्ष या झगड़ा संभव है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
♒ कुम्भ (Aquarius) – दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां और आय में वृद्धि होगी। बुजुर्ग और मित्रों की ओर से लाभ संभव। नए मित्र बनेंगे। मांगलिक अवसर और मित्रों के साथ प्रवास। संतानों और पत्नी की ओर से शुभ समाचार। आकस्मिक धन लाभ।
♓ मीन (Pisces) – दिन मिला-जुला रहेगा। घर-परिवार और संतानों के मामलों में आनंद और संतोष। सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार में प्रवास और लाभ। व्यवसाय में मान और प्रतिष्ठा। नौकरी में पदोन्नति संभव। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से सावधानी रखें। कार्यभार से थकान अनुभव होगी।




