
दुष्यंत गौतम सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त, गुरमीत सिंह के कार्यकाल के बाद हुआ बदलाव
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड में राज्यपाल के पद पर बदलाव किया गया है। मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद हुई है। गुरमीत सिंह को सितंबर 2021 में उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। नए राज्यपाल की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में संवैधानिक पद की जिम्मेदारी अब डॉ. बिसेन संभालेंगे।
डॉ. बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। वह चार बार विधायक और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2019 में वह बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे। राष्ट्रपति भवन की ओर से 12 अक्टूबर को छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की गई।




