
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दैनिक पंचांग एवं राशिफल
पंचांग
दिन: शुक्रवार
विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थी)
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद ऋतु
मास (पूर्णिमांत): मार्गशीर्ष
मास (अमान्त): कार्तिक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: तृतीया सुबह 9:49 बजे तक, इसके बाद चतुर्थी
नक्षत्र: आर्द्रा दोपहर 3:08 बजे तक, इसके बाद पुनर्वसु
योग: शुभ रात्रि 11:51 बजे तक, इसके बाद शुक्ल योग
करण: विष्टि सुबह 9:49 बजे तक, इसके बाद बव
चंद्र राशि: मिथुन
सूर्य राशि: वृश्चिक
सूर्योदय: सुबह 6:53 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:17 बजे
चंद्रोदय: रात 8:04 बजे
चंद्रास्त: सुबह 9:49 बजे
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:04 से 5:59 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 से दोपहर 12:26 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 1:49 से 2:31 बजे तक
अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 10:47 से दोपहर 12:05 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 8:11 से 9:29 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 2:41 से 3:59 बजे तक
दिशाशूल: पश्चिम
व्रत एवं पर्व: संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
आज का राशिफल
♈ मेष Aries
आज आपके लिए आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। काफी समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं, छोटी-सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। पुराने अनुभव आपके काम आएंगे और किसी नए व्यक्ति से संपर्क भविष्य में तरक्की के रास्ते खोल सकता है।
♉ वृषभ Taurus
व्यापार में आपको अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दिन का दूसरा हिस्सा सामाजिक संबंधों के लिहाज से अच्छा रहेगा। किसी नई व्यावसायिक योजना पर काम करने से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
♊ मिथुन Gemini
दिन के उत्तरार्ध में आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और कारोबार से जुड़े पुराने अटके हुए मामले सुलझने की संभावना है। अपने काम को छोटा या बड़ा समझने के बजाय अनुभव और मेहनत को प्राथमिकता दें। शाम का समय मित्रों और परिजनों के साथ अच्छा बीतेगा।
♋ कर्क Cancer
आज आप अपने काम और परिस्थितियों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। विरोधियों की आलोचनाओं को नजरअंदाज करते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। धैर्य और निरंतर प्रयास से आगे सफलता मिलने के संकेत हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और नए लोगों से संपर्क बनने के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।
♌ सिंह Leo
कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने की जरूरत है। विरोधी आपके खिलाफ कोई चाल चल सकते हैं, इसलिए अपनी बात सोच-समझकर रखें। बेवजह की आशंकाओं से परेशान होने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए मेहनत करनी होगी। अनजान लोगों के साथ आर्थिक लेन-देन करने से बचें।
♍ कन्या Virgo
आज कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और मेहनत लाभ दिला सकती है। परिवार में किसी शुभ कार्य को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। घर-परिवार की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। सरकारी स्तर पर भी सहयोग मिलने के संकेत हैं। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है।
♎ तुला Libra
आज पद और अधिकार प्राप्त करने की इच्छा प्रबल रहेगी, लेकिन कुछ समस्याओं का समाधान नहीं मिलने से मानसिक बेचैनी हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में सुस्ती रह सकती है और पारिवारिक मामलों में भी खींचतान की स्थिति बन सकती है। यात्रा की योजना अचानक टल सकती है। धैर्य बनाए रखें और किसी विश्वसनीय व्यक्ति से अपनी बात साझा करें।
♏ वृश्चिक Scorpio
आज आप कुछ नया और महत्वपूर्ण करने की योजना बना सकते हैं। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा। किसी सरकारी संस्था से जुड़े काम में भविष्य के लिए लाभकारी संभावनाएं बन सकती हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहकर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। शाम के समय संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
♐ धनु Sagittarius
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ अनावश्यक विवाद आपके काम को प्रभावित कर सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। नए संपर्क आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है।
♑ मकर Capricorn
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी छोटी-मोटी बातों को लेकर तनाव संभव है। आपसी बातचीत से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में मेहमानों के आगमन से खर्च बढ़ सकता है।
♒ कुंभ Aquarius
आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकती है। हालांकि दिन के उत्तरार्ध में काम का दबाव बढ़ने की संभावना है। भूमि या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं। घर के लिए किसी उपयोगी वस्तु की खरीदारी भी संभव है।
♓ मीन Pisces
आज आपका ध्यान संतान से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने पर रह सकता है। प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। किसी विशेष उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें।




