प्रेमनगर में दुर्गा पूजा के लिए सज गया माँ का दरबार, षष्ठी पूजा के साथ शुभारंभ
सनातन धर्म मंदिर हॉल में हो रहा है आयोजन, अष्टमी और नवमी पर होगी विशेष पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम

2 अक्टूबर को सिंदूर खेला और विसर्जन के साथ होगा समापन
देहरादून। प्रेम नगर क्षेत्र के सनातन धर्म मंदिर हाल में शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ उत्साह और श्रद्धा के साथ हो गया है। ( नेता जी) सुभाष चंद्र बोस सेवा समिति, प्रेम नगर की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी यह आयोजन 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक धूमधाम से किया जा रहा है।
रविवार को सुबह 9:30 बजे श्री श्री दुर्गा देवी की षष्ठी पूजा संपन्न हुई। इसके बाद 10:30 बजे भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देवी मां का आशीर्वाद लिया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना में शामिल हुए और देवी मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
हर दिन होंगे विशेष आयोजन
- सोमवार (29 सितंबर) को सुबह 8:30 बजे नवपत्रिका प्रवेश एवं सप्तमी पूजा होगी। दोपहर 12:30 बजे पुष्पांजलि, शाम 7:00 बजे संध्या आरती और रात 11:04 बजे देवी की अर्धरात्रि पूजा का आयोजन होगा।
- मंगलवार (30 सितंबर) को सुबह 9:30 बजे महाअष्टमी पूजा, 12:35 पर पुष्पांजलि और 1:21 पर संधि पूजा होगी। शाम 7:00 बजे संध्या आरती और रात 8:30 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
- बुधवार (1 अक्टूबर) को सुबह 9:30 बजे महानवमी पूजा और हवन होगा। दोपहर 12:00 बजे पूजा का समापन और 1:45 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा। शाम 7:00 बजे नवमी पूजा, पुष्पांजलि और रात 8:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
- गुरुवार (2 अक्टूबर) को सुबह 9:29 बजे मध्य दशमी पूजा शुरू होगी। इसके बाद लक्ष्मी पूजा का समापन, पुष्पांजलि, विसर्जन और परंपरागत सिंदूर खेला का आयोजन होगा।
- सोमवार (6 अक्टूबर) को शाम 6:30 बजे लक्ष्मी पूजन किया जाएगा।
पूरे सप्ताह तक चलने वाला यह उत्सव श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनमें प्रमुख रूप से प्रधान डॉ. बृजेंद्र नाथ गाछी, उपप्रधान संजय पंवार, सचिव सुभाष चंद्र जसोरिया, कोषाध्यक्ष तृप्ति बरुआ, आर के देब, महामंत्री शुक्ला दत्ता, हेम चन्द्र सिंहा, राजा राम, धनंजय बर्मन, श्रीमती मानिका शील, सागर सिंह, प्रसन्ना सिन्हा, अनुराधा साहा, सुमित देव बर्मन, श्रीमती आशा लता गाछी, स्नेहा बर्मन, राखी बर्मन, सुशील सिंह, मिताली चक्रवर्ती, अमर विश्वास, रेबा देव, मिहिर माझी, गौतम माइति, सुजाता पाल, सुब्रत राय शामिल हैं।