
1 सितंबर 2026, मंगलवार का पंचांग और राशिफल
मेष, मिथुन, तुला, धनु और मकर राशि के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक
आज का पंचांग: आज 1 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि के देवता भगवान गणेश माने जाते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होने और कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होने की मान्यता है। हालांकि, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए चतुर्थी तिथि को शुभ नहीं माना जाता।
विक्रम संवत: 2083
मास: भाद्रपद
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी (सुबह 07:42 बजे तक), तत्पश्चात पंचमी
वार: मंगलवार
योग: व्रुद्धी
नक्षत्र: अश्विनी
करण: बलव
चंद्र राशि: मेष
सूर्य राशि: सिंह
सूर्योदय: सुबह 5:58 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:43 बजे
चंद्रोदय: रात 9:06 बजे
चंद्रास्त: सुबह 9:44 बजे
राहुकाल: दोपहर 3:32 से शाम 5:08 बजे तक
यमगंड: सुबह 10:45 से दोपहर 12:21 बजे तक
आज का राशिफल
♈ मेष Aries
आज का दिन आपके लिए आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। नए काम की शुरुआत हो सकती है और कोई नया लक्ष्य मिल सकता है। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी यात्रा का योग बन सकता है। महिलाओं को मायके पक्ष से लाभ और शुभ समाचार मिल सकता है।
♉ वृषभ Taurus
आज आपको सावधानी से काम लेने की जरूरत है। अचानक होने वाली घटनाएं चिंता बढ़ा सकती हैं। कार्यस्थल पर दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से बचें। स्वास्थ्य में परेशानी और आंखों में दर्द हो सकता है। परिवार या स्वजनों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। आज नया काम शुरू करने से बचें। आय की तुलना में खर्च अधिक रह सकता है और सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
♊ मिथुन Gemini
आज परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी या व्यापार में लाभ का समाचार मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। व्यापार में नए ग्राहक लाभ बढ़ा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा और आय में वृद्धि के योग हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन अति उत्साह में लापरवाही न करें।
♋ कर्क Cancer
आज घर की सजावट पर समय और धन खर्च हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा और अटका हुआ काम पूरा होने से मन को शांति मिलेगी। परिवार में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर पाएंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। भगवान गणेश का ध्यान करें।
♌ सिंह Leo
आज का दिन आलस्य और थकान के कारण थोड़ा कमजोर रह सकता है। किसी नए काम में रुचि कम रहेगी और प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। स्वभाव में उग्रता के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। दोपहर बाद अधूरा काम पूरा होने से मन को शांति मिलेगी।
♍ कन्या Virgo
आज संयम को अपना मंत्र बनाकर चलें। उग्रता के कारण मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करने से घरेलू विवाद से बचेंगे। व्यापार में साझेदार के साथ विवाद न करें। विरोधियों से सतर्क रहें। नए काम की शुरुआत फिलहाल स्थगित रखना बेहतर होगा। खर्च अधिक हो सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गणेश जी के मंत्र का जाप करें।
♎ तुला Libra
काम के बोझ से राहत पाने के लिए आज मनोरंजन की ओर आपका ध्यान रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा और किसी खास मित्र के साथ समय बिताकर प्रसन्नता महसूस करेंगे। नए वस्त्र या आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहा विवाद दूर हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♏ वृश्चिक Scorpio
आज कुछ आकस्मिक घटनाएं परेशान कर सकती हैं। पूर्व निर्धारित मुलाकात रद्द होने से निराशा और क्रोध हो सकता है। हाथ आए अवसर निकलते हुए महसूस हो सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार चिंता बढ़ा सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। नए काम या योजना की शुरुआत आज न करें। धैर्य के साथ दिन बिताएं।
♐ धनु Sagittarius
आज हाथ में लिए काम में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। संतान की शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आज यात्रा से बचना लाभदायक रहेगा। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान में सावधानी रखें। साहित्य और कला में रुचि बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है और प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद समय बीतेगा। कार्यस्थल पर दूसरों की कमियां निकालने से बचें।
♑ मकर Capricorn
आज ताजगी और स्फूर्ति की कमी महसूस हो सकती है। काम समय पर पूरे न होने से चिंता बढ़ेगी। व्यापार में नुकसान की आशंका है। परिवार में अनबन या तकरार से मन उदास हो सकता है। समय पर भोजन और पर्याप्त नींद का ध्यान रखें। नए परिचितों से सावधान रहें और अनावश्यक खर्च से बचें। हालांकि दोपहर बाद परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। तब तक धैर्य बनाए रखें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
♒ कुंभ Aquarius
आज आपका मन राहत और प्रसन्नता महसूस करेगा। शारीरिक स्वस्थता से उत्साह बढ़ेगा। पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंद देगा। घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। यात्रा में नुकसान की आशंका है, इसलिए जरूरी होने पर ही यात्रा करें। दोपहर बाद प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा और भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे। गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
♓ मीन Pisces
आज क्रोध पर नियंत्रण रखना और मौन रहना आपके लिए बेहतर रहेगा, अन्यथा किसी से मनमुटाव हो सकता है। पैसे खर्च करते समय संयम बरतें। अनावश्यक खर्च चिंता बढ़ा सकता है। आर्थिक मामलों और पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक और मानसिक स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खान-पान का ध्यान रखें। भगवान गणेश की पूजा करें और गणेश मंत्र का जाप करें।




