
आज 25 नवम्बर 2025000 का पंचांग और राशिफल
आज पंचमी 10:56 सायं तक, षष्ठी है, आज मंगलवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 02:45 अपराह्न से 04:04 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज श्रवण का योग है। चन्द्रमा आज मकर में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 06:51 प्रात: और सूर्यास्त 05:23 सायं बजे होगा।
तिथि: पंचमी – 22:58:54 तक
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा – 23:58:20 तक
करण: बव – 10:14:48 तक, बालव – 22:58:54 तक
पक्ष: शुक्ल
योग: गण्ड – 12:49:35 तक
वार: मंगलवार
सूर्य सम्बन्धी विवर
सूर्योदय: 06:51:16
सूर्यास्त: 17:24:26
चन्द्र राशि: मकर
चन्द्रोदय: 11:01:59
चन्द्रास्त: 21:32:00
ऋतु / संवत्सर / मास
ऋतु: हेमंत
शक सम्वत: 1947 (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 2082
काली सम्वत: 5126
प्रविष्टे/गत्ते: 10
मास (पूर्णिमांत): मार्गशीर्ष
मास (अमांत): मार्गशीर्ष
दिन काल: 10:33:10
राहु काल: 14:46:09 से 16:05:18 तक
आज का राशिफल
25 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 25 नवंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।
♈︎ मेष (Aries)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी के भी साथ धन लेन-देन न करें और विवाद से बचें। खर्च पर संयम आवश्यक है। स्वजनों का व्यवहार मन दुखी कर सकता है, पर मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा और आध्यात्मिक कार्यों में धन लग सकता है।
♉︎ वृषभ (Taurus)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी और आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शुभ संकेत मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें तथा वाहन सावधानी से चलाएँ।
♊︎ मिथुन (Gemini)
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष मिलेगा। व्यवसाय में यश प्राप्त होगा और वरिष्ठ अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलतापूर्वक होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग तथा सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
♋︎ कर्क (Cancer)
आप भावुक रहेंगे, लेकिन दिन के अंत तक चीजें आपके फेवर में आ जाएंगी। परिवार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी आज आपको निभानी पड़ सकती है। ऑफिस में आपको थोड़ा ज्यादा प्रयास करना होगा, लेकिन उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। धन की स्थिति ठीक रहेगी, बस जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। रिश्तेदारों से बात करने का मौका मिलेगा और किसी पुरानी गलतफहमी का अंत हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बढ़ेगा। मध्याह्न बाद कार्य सफलता से मन प्रसन्न होगा। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। पदोन्नति और धनलाभ के योग हैं।
♌︎ सिंह (Leo)
आज का दिन सामान्य रहेगा। मन शांत रखने के लिए आध्यात्मिकता सहायक होगी। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है, अन्यथा विवाद हो सकते हैं। काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी और किसी बड़े व्यक्ति से समर्थन मिल सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। धन खर्च अधिक हो सकता है। कार्यस्थल पर सावधानी बरतें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♍︎ कन्या (Virgo)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ संभव है, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात और पर्यटन का योग है। मध्याह्न के बाद मानसिक थकान व चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♎︎ तुला (Libra)
आज का दिन शुभ रहेगा। काम का दबाव आज थोड़ा ज्यादा रहेगा। पर जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत से सफलता मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। भावनात्मक प्रवाह में अधिक न बहें। परिजनों संग समय बिताएँ। साझेदारी में लाभ होगा।
♏︎ वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक और बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। चर्चाओं में भागीदारी से सम्मान मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। खान-पान में सावधानी रखें।
♐︎ धनु (Sagittarius)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जिद्दी रवैया छोड़ें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। वित्तीय मामलों में आयोजन होगा। सौंदर्य प्रसाधनों पर खर्च बढ़ सकता है। नए कार्य की शुरुआत न करें। पेट संबंधी समस्या संभव। यात्रा टालें।
♑︎ मकर (Capricorn)
आज का दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के मुद्दों पर समाधान सोच पाएँगे। मित्रता प्रगाढ़ होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। भाग्य वृद्धि के योग हैं। दोपहर बाद संवेदनशीलता बढ़ सकती है। संपत्ति संबंधी निर्णय सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन।
♒︎ कुम्भ (Aquarius)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। परिवार में विवाद या असंतोष की स्थिति बन सकती है, पर मध्याह्न बाद राहत महसूस होगी। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
♓︎ मीन (Pisces)
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी परेशानियाँ आ सकती हैं। आध्यात्मिकता की ओर रुचि बढ़ेगी। नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। निर्णयशक्ति कमजोर रह सकती है। परिवार सहयोग देगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।




