Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

वृषभ, कर्क, सिंह और तुला राशि वालों के दिन लाभदायक

आज 28 दिसंबर 2025 (रविवार) का पंचांग और राशिफल 

28 दिसंबर 2025 को पौष शुक्ल अष्टमी है, जिसे अन्नपूर्णा अष्टमी और शाकंभरी पूजा के आरंभ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के बाद रेवती नक्षत्र का आरंभ होगा। सूर्योदय सुबह 7:12 बजे और सूर्यास्त शाम 5:32 बजे होगा। राहुकाल शाम 4:30 से 6 बजे तक रहेगा।

विक्रम संवत्: 2082 (कालयुक्त)

शक संवत्: 1947 (विश्वावसु)

मास: पौष (पूर्णिमान्त) / पौष (अमान्त)

🗓️ तिथि

सप्तमी – दोपहर 01:09 बजे तक

अष्टमी – इसके बाद

🌟 नक्षत्र

पूर्व भाद्रपद – प्रातः 09:09 बजे तक

उत्तर भाद्रपद – इसके बाद

🔱 योग

व्यतीपात – दोपहर 12:22 बजे तक

वरीयान् – इसके बाद

🌞 सूर्य एवं 🌙 चंद्रमा का समय

सूर्योदय: 07:12 AM

सूर्यास्त: 05:32 PM

चन्द्रोदय: 11:49 AM

चन्द्रास्त: 12:24 AM (28 दिसंबर की रात्रि)

 अशुभ काल

राहुकाल: 09:47 AM – 11:05 AM

यमगण्ड: 01:40 PM – 02:57 PM

गुलिक काल: 07:12 AM – 08:30 AM

 शुभ काल

अभिजित मुहूर्त: 12:02 PM – 12:43 PM

ब्रह्म मुहूर्त: 05:23 AM – 06:18 AM

आज का राशिफल 

आज तिथि रहेगी पौष मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि। जबकि चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में होगा और इस गोचर के दौरान चंद्रमा मंगल और गुरु के केंद्र योग बनेगा। साथ ही मंगल और चंद्रमा की विशेष स्थिति से आज धन लक्ष्मी योग भी बनने जा रहा है। इस पर कल उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग भी बनने जा रहा है। ऐसे में आज  28 दिसंबर का दिन वृषभ, कर्क, सिंह और तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। मेष और कन्या राशि वालों के लिए आज आर्थिक लेन-देन के लिहाज से अच्छा दिन है। अपना ही फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं।

मेष राशि (Aries):

आज अज्ञात भय मन को सताएगा। फालतू के खर्च बढ़ सकते हैं। सिरदर्द व नेत्र पीड़ा की संभावना है, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी और संतान पक्ष से सुख मिलेगा। व्यापार की स्थिति ठीक बनी रहेगी। मानसिक शांति के लिए आज शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus):

यात्रा से विशेष लाभ नहीं होगा। बच्चों की सेहत या प्रेम संबंधों को लेकर मन परेशान रह सकता है। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। आज शनिदेव को प्रणाम करना शुभ फल देगा।

मिथुन राशि (Gemini):

व्यापार को लेकर मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। परिस्थितियां राजनीतिक संकट जैसी महसूस होंगी, लेकिन वास्तव में कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। उच्चाधिकारियों का अपेक्षित आशीर्वाद नहीं मिल पाएगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा।कोई भी फैसला लेने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार जरूर करें, इससे आप आने वाली मुसीबत से बच जाएंगे। मानसिक संतुलन के लिए मां काली को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि (Cancer):

यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो यात्रा टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। आज लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ संकेत देगा।

सिंह राशि (Leo):

चोट-चपेट या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी, इसलिए सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। आज पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo):

जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। प्रेम संबंधों में तनाव या बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि (Libra):

आज गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक चलता रहेगा। आज पीली वस्तु का दान करना शुभ फल देगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को फिलहाल टालना उचित होगा। मन में भय और नकारात्मकता रहेगी। प्रेम जीवन और संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी। मानसिक स्थिति कमजोर रह सकती है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius):

गृह कलह के प्रबल संकेत हैं। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी में बाधाएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापार भी संतोषजनक रहेगा। आज नीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn):

व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान या गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। मां काली को प्रणाम करना शुभ फल देगा।

कुंभ राशि (Aquarius):

धन हानि के संकेत हैं, इसलिए आज निवेश से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि (Pisces):

बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में तकरार से बचें। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा, जिससे घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। कुछ समय के लिए अशुभता का अनुभव होगा, लेकिन आप उससे उबर जाएंगे। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ संकेत देगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button