Daily horoscopeधर्म/संस्कृति
Trending

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल 

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे 

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल 

वार: शुक्रवार

मास: भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष

तिथि: शुक्ल सप्तमी दोपहर 1:01 बजे तक, इसके बाद शुक्ल अष्टमी

नक्षत्र: ज्येष्ठा रात 10:44 बजे तक, इसके बाद मूल

योग: प्रीति दोपहर 1:33 बजे तक, इसके बाद आयुष्मान्

करण: वणिज दोपहर 1:01 बजे तक, इसके बाद विष्टि/भद्रा

चंद्र राशि: वृश्चिक रात 10:44 बजे तक, इसके बाद धनु

सूर्योदय: सुबह 6:07 बजे

आज के प्रमुख पर्व/योग: ललिता सप्तमी, संतान सप्तमी, दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा, द्वितीय चातुर्मास का 26वां दिन, भद्रा, विंछुड़ो, गण्ड मूल और आडल योग।

शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त — सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक

अमृत काल — दोपहर 12:54 बजे से 2:41 बजे तक

राहुकाल: सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक। इस दौरान महत्वपूर्ण नए कार्य शुरू करने से बचें।

दैनिक राशिफल

आज शुक्रवार को सूर्यदेव कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां बुधदेव पहले से अपनी ही राशि में उच्च होकर बैठे हैं, यह बुधादित्य योग बुद्धि, वाणी और आत्मविश्वास के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आज की सबसे बड़ी घटना शाम को होगी, जब मंगलदेव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जहां वे नीच के हो जाएंगे, पर वहां पहले से देवगुरु बृहस्पति उच्च के विराजमान हैं, यह संयोग मंगल की कमजोरी को कुछ हद तक संतुलित करता है। आज पूरे दिन भद्रा का साया रहेगा, इसलिए कोई भी नया या बड़ा काम शुरू करने से पहले एक बार सोच लेना बेहतर रहेगा। बुधादित्य योग का असर वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर आज विशेष रूप से पड़ेगा, इन राशियों के लिए बातचीत और बुद्धि से जुड़े काम खासतौर पर फलदायी रहेंगे।

मेष Aries

चंद्रमा का धनु गोचर आपके लिए भाग्य और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रह सकता है। करियर में किसी महत्वपूर्ण काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में नई योजना पर काम शुरू करने का विचार बन सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है।

वृषभ Taurus

आज चंद्रमा का गोचर आर्थिक मामलों और पार्टनरशिप से जुड़े कामों में लाभ दे सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत का परिणाम भी मिल सकता है। कारोबार में किसी पुराने कॉन्ट्रैक्ट से लाभ मिलने की संभावना है। धन से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

मिथुन Gemini

चंद्रमा का धनु गोचर रिश्तों और साझेदारी के मामलों को सक्रिय कर सकता है। नौकरी में टीम के साथ मिलकर काम करने से फायदा होगा। कारोबारियों को नया पार्टनर या ग्राहक मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रह सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और साथी के साथ भविष्य की योजना बन सकती है।

कर्क Cancer

चंद्रमा का यह गोचर कामकाज और लाइफस्टाइल पर प्रभाव डाल सकता है। नौकरी में रुके काम पूरे करने का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत से स्थिति संभल सकती है। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। पैसों के मामले में खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। परिवार के किसी सदस्य की जिम्मेदारी व्यस्त रख सकती है। दांपत्य जीवन में छोटी बातों को लेकर बहस से बचना बेहतर रहेगा।

सिंह Leo

सिंह राशि वालों के लिए धनु राशि में चंद्रमा आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। नौकरी में अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में नए आइडिया पर काम करने से फायदा मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से दिन सकारात्मक रह सकता है और रुका हुआ धन मिलने की उम्मीद बन सकती है।

कन्या Virgo

आज आपका ध्यान घर-परिवार और निजी मामलों पर अधिक रह सकता है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे समय पर पूरा कर पाएंगे। कारोबार में निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। धन संबंधी मामलों में अचानक खर्च सामने आ सकता है। परिवार के किसी बड़े सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।

तुला Libra

चंद्रमा का धनु गोचर कम्युनिकेशन मजबूत कर सकता है। नौकरी में जूनियर और सीनियर के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। व्यापारियों को नए ग्राहक या व्यावसायिक संपर्क से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। छोटी यात्रा या किसी जरूरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक Scorpio

चंद्रमा का धनु राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल रह सकता है। नौकरी में प्रभाव बढ़ सकता है। व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं, हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है। परिवार में किसी पुराने मुद्दे का समाधान निकल सकता है। आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा।

धनु Sagittarius

आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है और आप मेहनत से कार्यस्थल पर काम करेंगे। व्यापार में नए संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन महत्वपूर्ण रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मकर Capricorn

मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर फिजूलखर्च बढ़ा सकता है। नौकरी में काम पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कारोबार में किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बजट बिगड़ सकता है। परिवार से दूर रहने वाले लोगों को अपनों की याद आ सकती है।

कुंभ Aquarius

आज चंद्रमा का धनु गोचर आपको मान-सम्मान दिला सकता है। नौकरी में नेटवर्किंग से फायदा मिल सकता है। कारोबारियों को नए ग्राहक या ऑर्डर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कोई नई योजना बन सकती है। मित्रों और परिचितों से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मीन Pisces

मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा का धनु गोचर करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत और काम करने के तरीके पर सीनियर की नजर रहेगी। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। कारोबार में विस्तार से जुड़े विचार सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए नए अवसर तलाश सकते हैं। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button