
आज 26 नवंबर 2025 (बुधवार) का पंचांग और राशिफल
आज 26 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:04 − 13:23 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेंगे।
सूर्योदय: 06:52 प्रातः
सूर्यास्त: 05:23 सायं
चंद्रमा: मकर राशि में संचार
तिथि:
षष्ठी – 12:01 AM, 27 नवंबर तक
इसके बाद सप्तमी प्रारंभ
नक्षत्र: धनिष्ठा
पक्ष: शुक्ल पक्ष
योग:
वृद्धि – 12:43 PM तक
उसके बाद ध्रुव योग
वार: बुधवार
राहुकाल: 12:08 PM से 01:26 PM
(इस समय कोई शुभ कार्य न करें)
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)
आज का राशिफल
आज बुधवार 26 नवंबर को मेष राशि के लोग घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुसरण करेंगे तो अच्छा रहेगा। वृष राशि के लोग घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। मिथुन राशि के लोगों को धैर्य से काम लेना होगा। कर्क राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। सिंह राशि के लोग जीवन शैली में परिवर्तन करेंगे। कन्या राशि के लोगों की कोई पारिवारिक समस्या हल हो सकती है।।
♈ मेष (Aries)
आज का दिन मेहनत और प्रगति दोनों लेकर आएगा। जिन कामों को आप कई दिनों से पूरा नहीं कर पा रहे थे, उनमें आज तेजी आएगी। दफ्तर में आपकी बात को महत्व मिलेगा और लोग आपकी मेहनत को पहचानेंगे। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बस गुस्से से बचें, क्योंकि यही आपके लिए चुनौती बन सकता है। संयम रखेंगे तो पूरा दिन आपके पक्ष में रहेगा।
♉ वृषभ (Taurus)
आपको अपने किसी लेनदेन से संबंधित मामले पर पूरा ध्यान देना होगा। आज का दिन पैसों और काम दोनों में राहत देने वाला रहेगा। किसी पुराने मित्र, रिश्तेदार या सहकर्मी से अप्रत्याशित मदद मिल सकती है। घर-परिवार में शांति और आराम बना रहेगा। आप आज अपने जरूरी काम निपटाने के मूड में रहेंगे।आप किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा करके आप किसी समस्या में आ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण खरीदारी की संभावना है, पर सोच-समझकर खर्च करना शुभ रहेगा।
♊ मिथुन (Gemini)
आज संचार आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। आपकी बात सीधे लोगों तक पहुंचेगी और उसका असर भी दिखाई देगा। मीडिया, लेखन, रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया या बातचीत आधारित काम में लगे लोगों के लिए दिन खास है। किसी मीटिंग में आपकी राय प्रमुख भूमिका निभा सकती है और दोस्तों से भी तारीफ मिलेगी।
♋ कर्क (Cancer)
दिन की शुरुआत भावुकता के साथ हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर समय अच्छा रहेगा। परिवार से भावनात्मक मजबूती और सहारा मिलेगा। किसी पुराने काम या समस्या का समाधान अचानक मिल सकता है। थोड़ी थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम का समय निकालें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
♌ सिंह (Leo)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसमें चमक दिखाई देगी। दफ्तर में आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी और किसी वरिष्ठ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। किसी रुके हुए काम के लिए नई दिशा मिलेगी। शाम तक किसी सुखद खबर की संभावना भी बन रही है।
♍ कन्या (Virgo)
आज जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन आप सबकुछ सहजता से संभाल लेंगे। परिवार या संपत्ति से जुड़े किसी मामले में लाभ मिल सकता है। काम में स्थिरता और प्रगति दोनों नजर आएंगी। किसी जरूरी दस्तावेज़ का कार्य पूरा हो सकता है। लोगों का भरोसा आपके प्रति बढ़ेगा। एलर्जी की वजह से गला खराब हो सकता है। इस वजह से बुखार से भी परेशान रहेंगे।
♎ तुला (Libra)
काम भले ही ज्यादा हो, लेकिन आप उसे बेहतरीन तरीके से पूरा कर लेंगे। मेहनत का फल साफ दिखेगा। पैसा आएगा लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन जरूरी रहेगा। तुला राशि के जातकों की आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा का प्लान बन सकता है या बाहर जाने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात की संभावना है।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज दोस्तों और साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। टीमवर्क में आपका प्रदर्शन मजबूत रहेगा। कोई नया आइडिया दिमाग में आएगा जो भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है। दिन सरल, हल्का और उत्पादक रहेगा। बातचीत में संतुलन रखें और छोटी बातों को बड़ा न बनने दें।
♐ धनु (Sagittarius)
रिश्तों और साझेदारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी या पार्टनर से सहयोग मिलेगा। काम-काज में सुधार की शुरुआत होगी और हौसला बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। पुराने विवाद दूर हो सकते हैं और मन में शांति बनी रहेगी।
♑ मकर (Capricorn)
आज का दिन थोड़ा गंभीर लेकिन लाभकारी रहेगा। काम में एकाग्रता बढ़ेगी और आप चीजों को गहराई से समझेंगे। मानसिक थकान महसूस हो सकती है, पर आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने मामले पर फिर से ध्यान देने से फायदा मिलेगा।
♒ कुंभ (Aquarius)
आज आप में नई ऊर्जा और नई सोच जागेगी। किसी नए काम या योजना की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। भाग्य आपका साथ देगा और काम तेजी से बनेंगे। छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी।
♓ मीन (Pisces)
।मीन राशि के जातकों के अंदर आज आत्मविश्वास की कमी रहने वाली हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेना जरूरी हो तो अपने शुभचिंतकों से सलाह मशवरा जरूर करें। जल्दी बाजी में आपके काम खराब हो सकते हैं। लेखन, कला, संगीत या किसी क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। किसी बात को लेकर ज़रूरत से ज़्यादा न सोचें। नींद और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटी यात्रा संभव है।




