Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मकर–धनु–वृषभ के लिए लाभ का दिन, मेष–कुंभ और तुला को मानसिक दबाव से रहना होगा सतर्क

आज हो रहा है गुप्त नवरात्र का शुभारंभ

सोमवार 19 जनवरी का पंचांग और राशिफल 

आज का पंचांग सोमवार, 19 जनवरी 2026 के अनुसार विक्रम संवत 2082, माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। पंचांग में आज के शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, योग-करण, चंद्र राशि तथा आज जन्मे बच्चों के नामाक्षर की संपूर्ण जानकारी दी गई है, जिससे आप दिन की सही योजना बना सकते हैं।

विक्रम संवत्: 2082

संवत्सर नाम: सिद्धार्थ

शक संवत्: 1947

हिजरी सन्: 1447

मुस्लिम मास: 29 रज्जब

अयन: उत्तरायण

ऋतु: शिशिर ऋतु

मास: माघ

पक्ष: शुक्ल प्रारम्भ

तिथि

प्रतिपदा तिथि रात्रि 2:15 बजे तक रहेगी,

तदुपरान्त द्वितीया तिथि प्रारम्भ होगी।

दिशा शूल: आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। अतः आज पूर्व दिशा में यात्रा से बचें।

राहु काल: दिन: प्रातः 7:3 से 9:00 बजे तक

नक्षत्र:  उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन 11:52 बजे तक,

तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र रहेगा।

योग: वज्र योग रात्रि 8:45 बजे तक, तदुपरान्त सिद्धि योग प्रारम्भ होगा।

करण: किंस्तुघ्न करण दिन 1:48 बजे तक, तदुपरान्त बव करण रहेगा।

आज का विशिष्ट योग

कुमार योग: दिन 11:52 से रात्रि 2:15 तक

सर्वार्थ सिद्धि योग: दिन 11:52 से सूर्योदय तक

व्रत / दिवस विशेष

गुप्त नवरात्र प्रारम्भ

श्री बल्लभ जयंती

चंद्र स्थिति

आज चंद्रमा सम्पूर्ण दिन व रात्रि मकर राशि में रहेगा।

ग्रह परिवर्तन

सायन सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश अगले दिन सूर्योदय से पूर्व 7:15 बजे होगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चे

राशि: मकर

नक्षत्र: दिन 11:52 बजे तक – उत्तराषाढ़ा

उसके बाद – श्रवण

पाद: ताम्र पाद

नामाक्षर: जी, खी, खु, खे, खो

आज का राशिफल 

आज वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों के लिए लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं, जहां करियर, कारोबार और धन से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। मेष, तुला और कुंभ राशि वालों को वाणी, परिवार और मानसिक तनाव के मामलों में थोड़ा संयम और सतर्कता बरतने की सलाह है। सिंह और मीन राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, जहां सफलता के साथ सावधानी भी जरूरी है। मिथुन और कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य, रिश्तों और कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।

मेष (Aries): मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव और उलझनों में वृद्धि करने वाला रह सकता है। वाणी को संयमित रखने से आप न केवल सफलता पाएंगे बल्कि रिश्तों को भी बेहतर ढंग से संभाल सकेंगे। नौकरी में सावधानी जरूरी है, क्योंकि विरोधी सक्रिय रहेंगे। खानपान में संयम रखें, सेहत में नरमी की आशंका है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी और बैंकिंग से जुड़ा कोई काम सफल हो सकता है।

वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कुछ नया सीखने और करने के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल है। करियर में उन्नति के संकेत हैं और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। कारोबार में शाम के समय विशेष लाभ के योग हैं और विस्तार की योजनाएं बन सकती हैं।

मिथुन (Gemini): बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख का संयोग बना है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है और कोई आनंददायक खबर भी मिल सकती है।

कर्क (Cancer): कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जो करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र की कठिनाइयों से राहत मिलेगी। वाणी कुशलता से लाभ होगा और लव लाइफ में प्रेम और खुशी का अनुभव करेंगे। किसी मित्र से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।

सिंह (Leo): आज कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा विवाद समाप्त हो सकता है। मित्रों और भाइयों के सहयोग से अटके कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ के संकेत हैं और घरेलू वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को भविष्य से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कन्या (Virgo): कन्या राशि के जातकों के लिए दिन उज्ज्वल रहेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे और वाणी व व्यवहार से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी और भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रोजगार से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे।

तुला (Libra): तुला राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। भाग्य लाभ देगा लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी संभव है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। व्यापार में वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग लाभ दिलाएगा और उलझनें सुलझेंगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच नई ऊर्जा देगी। वैवाहिक जीवन में खुशी और संतान संबंधी चिंताओं से राहत मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के लिए दिन कामकाज और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी महिला मित्र की मदद से कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलने के योग हैं।

धनु (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, हालांकि विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से पारिवारिक व्यवसाय में सफलता और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत और खानपान पर ध्यान दें। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा और दान-पुण्य में रुचि रहेगी।

मकर (Capricorn): मकर राशि के लोगों के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। कामकाज में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। उपहार की प्राप्ति के योग हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़ी यात्रा सफल और सुखद रहेगी। पराक्रम से अटके कार्य पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। जरूरी काम के लिए समय से पहले निकलना लाभकारी रहेगा।

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के लिए सितारे सफलता के संकेत दे रहे हैं। कारोबार में साख का लाभ मिलेगा। लोन के प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी असमंजस की स्थिति रह सकती है। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता संभव है।

मीन (Pisces): मीन राशि के जातकों को आज ध्यान भटकाने की बजाय काम पर फोकस करना चाहिए, जिससे अटके कार्य पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति या पिता पक्ष से सुख मिलने का योग है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से तालमेल बनाए रखें, क्योंकि तनाव की संभावना है। लव लाइफ में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button