वृष, कर्क और मकर राशि को होगा धन लाभ, मिलेगा रुका पैसा
आज प्रातः 3:11 बजे तक जन्मे बच्चों की राशि कुंभ, इसके बाद मीन होगी

आज 26 दिसम्बर 2025 का पंचांग और राशिफल
विक्रम संवत्: 2082
संवत्सर नाम: सिद्धार्थ
शक संवत्: 1947
हिजरी सन्: 1447
मुहम्मदन मास: 5 रज्जब
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शिशिर
मास: पौष
पक्ष: शुक्ल
⏰ तिथि
षष्ठी तिथि दिन 1:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ होगी।
🌟 नक्षत्र
शतभिषा नक्षत्र दिन 9:00 बजे तक, इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
🔱 योग
सिद्धि योग दिन 2:01 बजे तक, इसके बाद व्यतिपात योग बनेगा।
⚙️ करण
तैतिल करण दिन 1:44 बजे तक, इसके बाद गर करण रहेगा।
🔔 विशिष्ट योग
रवियोग: प्रातः 9:00 बजे तक
कुमार योग: प्रातः 9:00 बजे से दिन 1:44 बजे तक
🧭 दिशा शूल
आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इस दिशा में यात्रा से बचना चाहिए।
⛔ राहु काल
राहु काल (मध्यमान): दिन 10:30 से 12:00 बजे तक।
🕉️ श्रेष्ठ चौघड़िया
आज चर, लाभ और अमृत के चौघड़िये सूर्योदय से 11:10 बजे तक रहेंगे।
शुभ चौघड़िया: 12:27 से 1:45 बजे तक।
चर चौघड़िया: 4:19 बजे से सूर्यास्त तक।
इन समयों में शुभ कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं।
🌙 चंद्र स्थिति
चंद्रमा आज प्रातः 3:11 बजे तक कुंभ राशि में रहेगा, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा
👶 आज जन्म लेने वाले बच्चे
प्रातः 3:11 बजे तक जन्मे बच्चों की राशि कुंभ, इसके बाद मीन होगी। दिन 9:00 बजे तक शतभिषा नक्षत्र, इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र। दिन 9:00 बजे तक ताम्र पाद, इसके बाद लौह पाद। नामाक्षर: सू, से, सो, द, दि होगा।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के जातक दयावान, निस्वार्थ, स्वतंत्रताप्रिय और कल्पनाशील होते हैं। ये लोग यात्रा-प्रेमी होते हैं और सेल्स, कानून, शिक्षा, प्रशासन व व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं। इनमें नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता विशेष रूप से प्रबल होती है।
♓ मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के जातक सौम्य, बुद्धिमान, धार्मिक, परोपकारी और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ये साहित्य-प्रेमी, अध्ययनशील और कल्पनाशील होते हैं, हालांकि कभी-कभी कार्यों के प्रति थोड़े लापरवाह भी हो सकते हैं।
आज का राशिफल
26 दिसंबर, शुक्रवार को वृष, कर्क और मकर राशियों के लिए आर्थिक फायदे और निवेश के अच्छे योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। सिंह और तुला राशि के लोग को करियर में प्रमोशन और नई बिजनेस डील होने के योग बनेंगे। मेष और मीन राशि वालों की योजनाओं से बिजनेस बढ़ेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
♈ मेष (Aries):
आज व्यवसाय में कोई भी नया कार्य शुरू करने की योजना सफल रहेगी और आपकी मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। घर की किसी समस्या का समाधान वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से मिल जाएगा, जिससे आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा हो सकती है। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे और अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा।
शुभांक – 3, 6, 8
♉ वृष (Taurus):
आज आपको प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत का अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें और वर्तमान स्थितियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। बुरी संगति से बचें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है। आशानुकूल कार्य होने में संदेह है।
शुभांक – 1, 3, 5
♊ मिथुन (Gemini):
व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। खान-पान में सावधानी रखें। नौकरी में अधीनस्थों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा।
शुभांक – 2, 4, 7
♋ कर्क (Cancer):
अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। अनजान लोगों के साथ एक निश्चित दूरी बनाकर रखें और उनका हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर न होने दें। योजनाओं को लागू करने में ज्यादा सोच – विचार न करें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिलेगा। अच्छे कार्य के लिए परिस्थितियां बनेंगी। कामकाज आंशिक रूप से ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य पक्ष कमजोर रह सकता है।
शुभांक – 1, 5, 8
♌ सिंह (Leo):
नवीन जिम्मेदारियां बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा-प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिलने से प्रगति होगी। यात्रा शुभ रहेगी। कारोबारी कार्यों में बाधा से मानसिक अशांति रह सकती है।
शुभांक – 3, 6, 8
♍ कन्या (Virgo):
आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से आगे बढ़ाएं, सफलता निश्चित है। किसी घनिष्ठ मित्र का सहयोग आपके कार्यों में सहायक रहेगा। थोड़ी सी सतर्कता रखने से आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। कुछ आर्थिक संकोच उत्पन्न हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। आशा और उत्साह से सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। अच्छे समय की प्रतीक्षा करें और कर्मप्रधान सोच बनाए रखें।
शुभांक – 6, 7, 9
♎ तुला (Libra):
लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा।आर्थिक मामलों में आज का दिन रिकवरी वाला है। फंसा हुआ पैसा वापस पाने के लिए प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। किसी खास रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। दैनिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। सामाजिक संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे।
शुभांक – 5, 7, 8
♏ वृश्चिक (Scorpio):
शत्रुभय, चिंता और संतान पक्ष से कष्ट के योग बनेंगे। अपव्यय संभव है। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। विवाद से बचने का प्रयास करें।
शुभांक – 2, 5, 7
♐ धनु (Sagittarius):
यात्रा का दूरगामी परिणाम मिलेगा। कामकाज में आ रही बाधाओं को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय से प्रगति बनेगी। आर्थिक हित के कार्य सधेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, सतर्क रहें।
शुभांक – 3, 6, 8
♑ मकर (Capricorn):
मध्याह्न पूर्व का समय अनुकूल रहेगा। कारोबारी कार्यों में प्रगति बनी रहेगी। लेन-देन की बाधाएं दूर होंगी। परिश्रम से लाभ मिलेगा। प्रपंच में न पड़कर अपने काम पर ध्यान दें। पूर्व परिश्रम का फल आज मिलेगा।
शुभांक – 4, 6, 8
♒ कुम्भ (Aquarius):
आलस्य से बचें। कारोबारी कार्यों में नवीन तालमेल बनेगा। मित्रों के साथ साझेदारी के काम में लाभ होगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सफल रहेंगे। जोखिम से दूर रहना ही समझदारी होगी। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करें।
शुभांक – 3, 5, 6
♓ मीन (Pisces):
बाहरी और आंतरिक सहयोग मिलता रहेगा। परिश्रम से कार्य सिद्ध होंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। लेन-देन के प्रयास सफल रहेंगे। भाई-बहनों से प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।
शुभांक – 5, 6, 8




