Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

भीषण हादसा : कार पर पलटा ट्रक, चार की मौत

मां, बेटा और बहू की एक साथ मौत, छह साल का मासूम बचा

मोहब्बेवाला के पास यूरिया से लदा ट्रक कार पर पलटा, कटर से काटकर निकाले गए शव

देहरादून। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दबकर पिचक गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि छह वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, कार सवार परिवार सहारनपुर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान यूरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। कार की हालत इतनी खराब थी कि उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए कटर की मदद से वाहन का हिस्सा काटना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button