उत्तराखंडशिक्षा
Trending

युवा संसद में गूंजे तार्किक तर्क और सशक्त भाषण

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में संविधान दिवस के अवसर पर युवा संसद का आयोजन

जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में संविधान दिवस के अवसर पर युवा संसद का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के 63 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ युवा संसद की नव-निर्वाचित अध्यक्षा कुमारी पूर्णिमा (B.A. 5th सेमेस्टर) द्वारा राष्ट्रगीत के गायन से किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री अनुपमा (B.A. 5th सेमेस्टर) और गृह मंत्री कुमारी सृष्टि (B.A. 1st सेमेस्टर) ने अपनी सरकार की उपलब्धियां संसद सदस्यों के समक्ष रखीं।

नेता प्रतिपक्ष सीमांत सिंह फर्स्वाण (B.A. 1st सेमेस्टर) और विपक्षी सांसद हिमेश सिंह फर्स्वाण (B.A. 5th सेमेस्टर) ने सरकार की नीतियों पर अपनी बेबाक राय प्रस्तुत की। रक्षा मंत्री प्रियांशी (B.Sc. 5th सेमेस्टर) और खेल मंत्री रिस्पना (B.A. 1st सेमेस्टर) ने अपने-अपने विभागों से संबंधित उपलब्धियों और योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।

इसी क्रम में विपक्षी सांसद मनीष (B.A. 5th सेमेस्टर) और कु. प्रभा (B.A. 1st सेमेस्टर) ने विपक्ष की ओर से मजबूत तर्कों के साथ अपना पक्ष रखा और सरकारी दावों पर प्रश्न उठाए। अंत में पेयजल मंत्री कुमारी ज्योति (B.A. 1st सेमेस्टर) और रेल मंत्री खुशी (B.A. 1st सेमेस्टर) ने भी अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं और चुनौतियों पर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका जोशीमठ के वार्ड सभासद दीपक शाह उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन नवीन पंत ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button