Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मिथुन राशि वाले आज सोच समझकर धन खर्च करें, मीन राशि वाले जातक संभालकर रखें कीमती वस्तुएं

सिंह होगी आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि

मंगलवार 3 फरवरी का पंचांग और राशिफल 

तिथि, करण, पक्ष और योग

तिथि: द्वितीया

माह: फाल्गुन

पक्ष: कृष्ण पक्ष

करण: तैतिल, गर और वणिज

नक्षत्र: मघा और पूर्वाफाल्गुनी

योग: शोभन और अतिगण्ड

वार: मंगलवार

दिशाशूल: उत्तर

सूर्य और चंद्र का समय

सूर्योदय: सुबह 07:08

सूर्यास्त: शाम 06:02

चन्द्रोदय: शाम 07:37

चन्द्रास्त: सुबह 08:03

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:33 AM – 06:21 AM

अभिजीत मुहूर्त: 12:18 PM – 01:02 PM

अमृत काल: 07:48 PM – 09:22 PM

निशिता काल: 11:17 PM – 12:09 AM (4 फरवरी)

प्रदोष काल: 06:31 PM – 07:41 PM

अशुभ समय

राहुकाल: 03:25 PM – 04:48 PM

यमगण्ड: 09:55 AM – 11:17 AM

विशेष योग

रवि पुष्य योग: नहीं

सर्वार्थसिद्धि योग: नहीं

ग्रह परिवर्तन

बुध: कुंभ राशि में प्रवेश – रात्रि 09:52

शुक्र: बाल्यत्व समाप्त – रात्रि 09:15

आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए

राशि: सिंह

नक्षत्र: रात्रि 10:11 तक मघा, तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

पाद: रजत पाद

नाम के प्रथम अक्षर: मी, मू, मे, मो, टा

आज का राशिफल

3 फरवरी 2026, मंगलवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में दिन शानदार रहेगा। वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष (Aries):

मेष राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। कामकाज के लिहाज से दिन व्यस्तता से भरा रहेगा और नई चीजों की प्लानिंग से अच्छा लाभ मिल सकता है। अपने अनुभवों का पूरा फायदा उठाएं और कुछ बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए लाभ के अवसर बढ़ेंगे और नई नौकरी के संकेत मिल सकते हैं। आज यात्रा टालना आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृषभ (Taurus):

मंगलवार को धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा। पूरे दिन सकारात्मक सोच के साथ काम करें और अपनी जरूरतों पर ध्यान दें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में नई परिस्थितियां सामने आ सकती हैं और नई साझेदारी के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत के मामलों में सतर्क रहें।

मिथुन (Gemini):

आज कई पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियों में भागीदारी से लाभ हो सकता है। साझेदारी में पुराने मतभेद खत्म होंगे और नई साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। प्रेम जीवन में प्यार और समर्पण बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क (Cancer):

आज आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कोई भी काम करने से पहले सभी पहलुओं की जांच जरूरी है। आलस्य से बचें और काम पर फोकस रखें। दिन मौज-मस्ती भरा रह सकता है, लेकिन लेन-देन से सावधानी बरतें। कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत होगी। नया कारोबार शुरू करने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।

सिंह (Leo):

आज का दिन अनुकूल रहेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ विपरीत परिस्थितियां आ सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह को महत्व दें और बाहरी हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन में सहयोग और प्रेम बना रहेगा।

कन्या (Virgo):

दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। लंबित काम निपटेंगे और आपकी मेहनत की सराहना होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। विपरीत परिस्थितियों में शांत रहें। संयम रखें और गलत कामों से दूर रहें। अपमानजनक स्थिति बन सकती है। ऑफिस में पेपरवर्क में गलती से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापारियों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। बेवजह खर्चों से बचें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और सेहत का ध्यान रखें।

तुला (Libra):

दिन खुशनुमा रहेगा और एक साथ कई मौके मिल सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का समय है। किसी मित्र से कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम रखें। कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नई नौकरी वालों को कुछ बाधाएं आएंगी। प्रेम जीवन में तालमेल बनाए रखें। सेहत के लिए नियमित योग और व्यायाम जरूरी है।

वृश्चिक (Scorpio):

दिन कुछ मामलों में अच्छा और कुछ में मिलाजुला रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में अनुशासन बनाए रखें ताकि सामंजस्य बना रहे। किसी जरूरी मुद्दे पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी होगी। करियर और कारोबार में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।

धनु (Sagittarius):

आज ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। किसी संबंधी से विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। पड़ोसियों से तनाव संभव है, धैर्य से काम लें। कार्यस्थल पर कुछ नया करने का मौका मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से योजनाएं पूरी होंगी और आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं।

मकर (Capricorn):

आज कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी होंगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में अच्छी डील मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। उधारी और लेन-देन में सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है।

कुंभ (Aquarius):

आज भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। साझेदारी में काम करने वालों को बड़ा अवसर मिल सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी और पुरानी चिंताएं दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

मीन (Pisces):

दिन खुशनुमा रहेगा और पुराने मामलों से राहत मिलेगी। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे और अचानक लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में अच्छी डील संभव है। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत के लिहाज से पेट से जुड़ी परेशानी रह सकती है, इसलिए सावधानी रखें। जरूरी वस्तु चोरी होने या रखकर भूलने का योग है, इसलिए संभाल खुद करें। जायदाद से जुड़े कामों में देरी हो सकती है, पर धैर्य रखें।कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सतर्क रहें और अप्रत्याशित लाभ के अवसरों का सही उपयोग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button