
दून प्रेसिडेंसी स्कूल की अंडर-16 क्रिकेट टीम को अनुशासन का पुरस्कार, प्रतियोगिता में टीम ने खेल भावना और एकजुटता से छोड़ी छाप
देहरादून। प्रेमनगर स्थित दून प्रेसिडेंसी स्कूल की अंडर-16 क्रिकेट टीम ने हेरिटेज स्कूल, देहरादून में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने अनुशासन और टीम भावना से खास पहचान बनाई। प्रतियोगिता में टीम को बेस्ट डिसिप्लिन्ड टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, टीम का नेतृत्व करने वाले कक्षा 10-A के छात्र शौर्य भंडारी को बेस्ट कैप्टन का पुरस्कार मिला।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, आपसी तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। टीम के प्रदर्शन में खिलाड़ियों की एकजुटता और कप्तान शौर्य भंडारी के नेतृत्व की अहम भूमिका रही।
स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचों को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत, समर्पण और अनुशासित खेल भावना का परिणाम बताया। स्कूल ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी भविष्य में भी खेल के मैदान पर इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।



