
सविता कपूर बनीं मुख्य संरक्षक, समाज को एकजुट कर उत्थान के लिए काम करने का लिया संकल्प
देहरादून। बन्नू बिरादरी देहरादून के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बन्नू स्कूल के अध्यक्ष अमित कपूर ने की, जबकि संचालन स्कूल प्रबंधक संजीव वीरमानी द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से दीपक भाटिया को बन्नू बिरादरी देहरादून का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर अमित कपूर ने औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की।
वहीं, देहरादून कैंट की विधायक सविता कपूर को बिरादरी का मुख्य संरक्षक बनाया गया। उन्होंने संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
महामंत्री – सरदार संतोक नागपाल
कोषाध्यक्ष – रमेश खनिजो
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – विक्की खन्ना
संरक्षक – अमरनाथ आहूजा, सोमनाथ भाटिया, मदन चांदना, भीम वीरमानी, तिलक राज चांदना
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज को एकता के सूत्र में बांधने और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में अमित कपूर ने कहा कि बन्नू बिरादरी एक परिवार की तरह है और सभी को मिलकर इसे आगे बढ़ाना होगा। वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक भाटिया ने भरोसा दिलाया कि बिरादरी को संगठित कर नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा युवाओं, महिलाओं और बच्चों को जोड़ते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें संजय चांदना, अमित भाटिया, डॉ. रमन नकरा, चरणजीत भाटिया, भूषण भाटिया, अमरनाथ मुनियाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।




