Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

प्रेमनगर थाने से नरेश राठौर पटेल नगर रवाना, गिरीश नेगी संभालेंगे कमान

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: पटेलनगर, डालनवाला, प्रेमनगर, मसूरी, सहसपुर, नेहरू कॉलोनी और कैंट के कोतवाल भी आए बदलाव की जद में

देहरादून। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। कई थाना प्रभारियों के साथ-साथ एसएसआई और चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। इस बदलाव के तहत शहर से लेकर पछवादून और परवादून क्षेत्र तक कई पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

थाना पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं को थाना डालनवाला का प्रभारी बनाया गया है। डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को मसूरी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को पटेलनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक संतोष कुंवर को कैंट थाने का प्रभारी बनाया गया है। मसूरी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान को नेहरू कॉलोनी थाने की कमान सौंपी गई है। सहसपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत को पुलिस कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ का दायित्व दिया गया है।

क्लेमेंटटाउन, प्रेमनगर, बसंत विहार, रायवाला और सेलाकुई में भी बदलाव

उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। क्लेमेंटटाउन के थाना प्रभारी मोहन सिंह को रायवाला थाने का प्रभारी बनाया गया है। सेलाकुई के थाना प्रभारी लोकपाल परमार को क्लेमेंटटाउन थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस कार्यालय की एसआईएस शाखा में तैनात गिरीश नेगी को प्रेमनगर का थाना प्रभारी बनाया गया है। बसंत विहार के थाना प्रभारी शैंकी कुमार को सेलाकुई थाने का प्रभार दिया गया है। नेहरू कॉलोनी के थाना प्रभारी मनोज नौटियाल को सहसपुर भेजा गया है। वहीं झाझरा के चौकी प्रभारी अमित शर्मा को बसंत विहार थाने का प्रभारी बनाया गया है।

चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां भी बदलीं

प्रेमनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रद्युम्न नेगी को झाझरा का चौकी प्रभारी बनाया गया है। कैंट थाने के एसएसआई रविंद्र नेगी को पुलिस कार्यालय की एसआईएस शाखा में भेजा गया है। नेहरू कॉलोनी थाने में तैनात ओम प्रकाश को कैंट थाने में एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई है।

कुठालगेट चौकी प्रभारी प्रवीन सैनी को सभावाला चौकी प्रभारी और सभावाला चौकी प्रभारी अरविंद्र पंवार को कुठालगेट चौकी प्रभारी बनाया गया है।

नेहरू कॉलोनी थाने में तैनात एसएसआई आशीष कुमार को पटेलनगर बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। बाजार चौकी प्रभारी प्रवीण पुंडीर को सहसपुर थाने में एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई है। सहसपुर थाने के एसएसआई मनमोहन नेगी को नेहरू कॉलोनी थाने का एसएसआई बनाया गया है।

रायवाला थाने के एसएसआई संजय रावत को प्रेमनगर थाने में एसएसआई और पटेलनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार को रायवाला थाने में एसएसआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रेमनगर थाने के एसएसआई मुकेश थलेड़ी को ऋषिकेश आईएसबीटी चौकी प्रभारी बनाया गया है। कुल्हाल चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता को जाखन चौकी प्रभारी और जाखन चौकी प्रभारी सूरज कंडारी को कुल्हाल चौकी प्रभारी बनाया गया है।

रानीपोखरी, हर्रावाला और पंडितवाड़ी में भी फेरबदल

ऋषिकेश आईएसबीटी चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रसाद का तबादला रानीपोखरी थाने में किया गया है। पंडितवाड़ी चौकी प्रभारी दीपक गैरोला को हर्रावाला चौकी प्रभारी और हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ को पंडितवाड़ी चौकी का प्रभार दिया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात अशोक राठौर को पुलिस कार्यालय के मानवाधिकार प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस कार्यालय की एसआईएस शाखा में तैनात विपिन चंद्र को डोईवाला थाने भेजा गया है।

वहीं, डालनवाला थाने में तैनात जयपाल सिंह को ऋषिकेश थाने और विकासनगर थाने में तैनात अजय प्रकाश को कैंट थाने में भेजा गया है।

शहर से देहात तक बदली गई जिम्मेदारी

पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल में थाना प्रभारियों के साथ एसएसआई और चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादलों के जरिए शहर के प्रमुख थानों से लेकर पछवादून और परवादून क्षेत्र की चौकियों तक पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button