Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

चकराता मार्ग पर दर्दनाक हादसे : तीन मौतें, पांच घायल

विकासनगर-कालसी-चकराता मार्ग पर दो भीषण सड़क हादसे, स्कूटी सवार दो युवकों समेत तीन की मौत, पांच घायल

दिल्ली के रहने वाले थे मृतक, बर्फबारी देखने आए थे चकराता 

विकासनगर (देहरादून) :  देहरादून जिले के विकासनगर-कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा स्कूटी और अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, दूसरा हादसा कार के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में गिरने से हुआ, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

चकराता क्षेत्र में इन दिनों बर्फबारी के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसी दौरान चकराता घूमकर लौट रहे स्कूटी सवार दो युवकों को भूतिया घूम के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके से गुजर रहे राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

स्कूटी हादसे में मृतक:

  • राजेश सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह (25 वर्ष), निवासी – सकरोल, कामला, देहरादून
  • राजा पुत्र हरिश्चंद्र (23 वर्ष), निवासी – ब्लॉक 21, कल्याणपुर, दिल्ली

कार अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी, 15 वर्षीय किशोर की मौत

दूसरा हादसा इसी मोटर मार्ग पर लाल पुल क्षेत्र के पास बडोई छानी में हुआ। दिल्ली नंबर की कार (DL 8 CBE 9132) शाम करीब छह बजे अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। कार में कुल छह लोग सवार थे, जो चकराता से घूमकर देहरादून की ओर लौट रहे थे।

हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

कार हादसे में मृतक:

वंश चावला पुत्र तरुण चावला (15 वर्ष), निवासी – संत नगर, दिल्ली

कार हादसे में घायल:

  • लीला कपूर पत्नी विशाल कपूर (44 वर्ष), संत नगर, दिल्ली
  • शौर्य कपूर पुत्र विशाल कपूर (17 वर्ष), संत नगर, दिल्ली
  • सृवज्ञा कपूर पुत्री विशाल कपूर (10 वर्ष), संत नगर, दिल्ली
  • हेमा चावला पत्नी तरुण चावला (41 वर्ष), संत नगर, दिल्ली
  • मोहित कपूर पुत्र दर्शन कपूर (33 वर्ष), संत नगर, दिल्ली

पुलिस जांच में जुटी

दोनों मामलों में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। स्कूटी हादसे में फरार अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि कार हादसे में वाहन की तकनीकी जांच भी की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button