Breaking Newsउत्तराखंडखेल
Trending

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में गूंजा ‘अस्मिता’ का उत्साह, युवा एथलीट्स ने जीते पदक

खेलो इंडिया ‘अस्मिता’ वूमेन एथलेटिक्स लीग में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग की 156 बालिकाओं ने 11 स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा

विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय और एशियन गेम्स पदक विजेताओं ने किया सम्मानित

देहरादून। खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और कम उम्र में प्रतिभाओं को पहचानने के उद्देश्य से खेलो इंडिया के तहत आयोजित ‘अस्मिता’ वूमेन एथलेटिक्स लीग का आयोजन रविवार 25 जनवरी को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में किया गया। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला एथलेटिक्स संघ देहरादून द्वारा किया गया, जिसमें जिले भर की युवा बालिकाओं ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी ने बताया कि यह पहल दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट, भारतीय एथलेटिक्स संघ और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है।

संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने जानकारी दी कि इस लीग में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की कुल 156 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने 11 विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनर एवं पदक विजेता मेजर शशि मेहता और विशिष्ट अतिथि एशियन गेम्स मेडलिस्ट ऐश्वर्या मिश्रा ने विजेता बालिकाओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलीट्स तैयार होंगी।

प्रतियोगिता परिणाम:

अंडर-14 आयु वर्ग 

  • ट्रायथलान ए: अग्रिमा कुलाशरी (प्रथम), आयती सेन (द्वितीय), वैष्णवी राणा (तृतीय)
  • ट्रायथलान बी: जोया अली (प्रथम), इंदिरा मेहता (द्वितीय), जानवी (तृतीय)
  • ट्रायथलान सी: गायत्री शर्मा (प्रथम), अवंतिका (द्वितीय), आराध्या पांडे (तृतीय)
  • किड्स जैवलिन: प्रिया राणा (प्रथम), सिमरन (द्वितीय), जिया (तृतीय)

अंडर-16 आयु वर्ग

  • 60 मीटर: प्रियेजा गोरिया (प्रथम), वेदांशी चौहान (द्वितीय), शताक्षी रौतेला (तृतीय)
  • 600 मीटर: रितिका रावत (प्रथम), मानसी तोमर (द्वितीय), वेदांशी चौहान (तृतीय)
  • हाई जंप: आद्रिका मित्तल (प्रथम), समायरा शर्मा (द्वितीय), वरिंदा गुप्ता (तृतीय)
  • लॉन्ग जंप: शैलजा (प्रथम), संभवी लुतियांन (द्वितीय), अर्पिता पुंडीर (तृतीय)
  • शॉट पुट: शरण्या कौशिक (प्रथम), भूमिका जलाल (द्वितीय), अक्षिता भट्ट (तृतीय)
  • डिस्कस थ्रो: भूमिका जलाल (प्रथम), राशि (द्वितीय), स्टैंजिन डोलकर (तृतीय)
  • जैवलिन थ्रो: राशि (प्रथम), करीना (द्वितीय), परीशा चौधरी (तृतीय)

इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष एम.सी. शाह, पूर्व उपनिदेशक खेल विभाग आर.एस. रावत और कुमारी संतोष रावत, एम.एस. जोशी, सुबोध चौधरी और अविरल बेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन विजय रावत ने किया।

निर्णायक मंडल की भूमिका लोकेश कुमार के नेतृत्व में आर.एस. राणा, अखिलेश कोठारी, हेमराज सिंह, मनीष भट्ट, उर्मिला राणा, अंकुश कुमार, सुनीता रावत, दिया बिष्ट और दिव्यानी रावत ने निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर जिला एथलेटिक्स संघ देहरादून की ओर से आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया जाता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button