Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

भव्य स्वागत के बीच हरक सिंह रावत ने आंगनबाड़ी हड़ताल को दिया समर्थन

मोरी क्षेत्र के फिताड़ी गांव पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों का जाना हालचाल

नौगांव/मोरी। यमुना घाटी भ्रमण के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नौगांव के मुख्य चौराहे पर फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भ्रमण के दौरान डॉ. हरक सिंह रावत ने पिछले 13 दिनों से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर डटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खुला समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. रावत ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगें:

  • मानदेय में राज्य सरकार द्वारा 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि
  • सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का शासनादेश जारी किया जाए
  • कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से जोड़ा जाए

डॉ. रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।

इसके बाद वे मोरी क्षेत्र के फिताड़ी गांव पहुंचे, जहां हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। उन्होंने नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र मोहन पवार, श्याम सिंह राणा, दीवान सिंह, मोहन सिलवाल, रणवीर सिंह रावत, रामप्रसाद सेमवाल, पप्पू लाल, राज दिनेश कुमार, अनुज रावत सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button