Breaking Newsउत्तराखंडशिक्षा
Trending

छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, 29 सितंबर को होगा तीन विश्वविद्यालयों में मतदान

1 अक्टूबर को छात्र महासंघ का चुनाव, तारीख घोषित होते ही कॉलेज परिसरों में बढ़ी सियासी हलचल

उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेश के तीन प्रमुख राजकीय विश्वविद्यालयों में 29 सितंबर को एक साथ मतदान कराया जाएगा। चुनाव की तारीख घोषित होते ही छात्र संगठनों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। वहीं, एक अक्टूबर को छात्र महासंघ का चुनाव कराया जाएगा।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक में चुनाव की तिथि को लेकर सहमति बनी। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर भी चर्चा की गई।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा के मुताबिक ऋषिकेश परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के लिए चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चुनाव प्रबंधन समितियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

चुनाव की तारीख सामने आने के बाद छात्र नेताओं ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। कॉलेज परिसरों में बैठकों, संपर्क अभियान और प्रचार की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ पुलिस विभाग भी चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियों में जुट गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button