Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

प्रेमनगर सहित कई थानों के प्रभारी बदले

30 पुलिसकर्मियों के तबादले, थाना स्तर पर अहम बदलाव

प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी में नई तैनाती

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस विभाग ने बड़ा फेरबदल करते हुए करीब 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी थानों के थानाध्यक्ष बदले गए हैं।

राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बुधवार देर रात/तड़के बड़े स्तर पर इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी थानों के प्रभारी बदले गए हैं।

शिक्षण संस्थानों के हब माने जाने वाले प्रेमनगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के तहत उपनिरीक्षक कुंदन राम को हटाकर निरीक्षक नरेश राठौर को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। कुंदन राम को मानवाधिकार प्रकोष्ठ, पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है।

वहीं उपनिरीक्षक संजीत कुमार को नेहरू कॉलोनी से हटाकर रायपुर भेजा गया है, जबकि नेहरू कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को सौंपी गई है, जिन्हें पुलिस लाइन से भेजा गया है।

राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत कुठाल गेट पुलिस चौकी का प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी को बनाया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में इस क्षेत्र में एक बार/पब में नाइट पार्टी के दौरान मारपीट के बाद सड़कों पर फायरिंग की घटना में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत हो गई थी, जिसके बाद लापरवाही के चलते तत्कालीन चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया था।

इसी क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत आईडीपीएल पुलिस चौकी का प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक राठी को बनाया गया है। वह इससे पहले धर्मावाला चौकी प्रभारी थे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में अवैध जुआ/कैसीनो और नशे के संचालन के मामले में आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित किया गया था।

इसके अलावा 26 अन्य पुलिसकर्मियों के भी विभिन्न थानों और चौकियों में तबादले किए गए हैं।

थानाध्यक्ष स्तर पर बदलाव:

निरीक्षक नरेश राठौर → पुलिस लाइन से थाना प्रेमनगर (कुंदन राम को हटाया गया)

उपनिरीक्षक संजीत कुमार → नेहरू कॉलोनी से थाना रायपुर

उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल → पुलिस लाइन से नेहरू कॉलोनी

प्रमुख तबादले:

निरीक्षक नरेंद्र गहलावत →पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस लाइन

उपनिरीक्षक प्रवीण रैनी → थाना ऋषिकेश से की प्रभारी कुठल गेट थाना (राजपुर)

उपनिरीक्षक पंकज कुमार → पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी धर्मावाला थाना सहसपुर

उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद → कोतवाली नगर से थाना रायवाला

उपनिरीक्षक बलदीप सिंह → पटेलनगर से थाना रानीपोखरी

म. उपनिरीक्षक मालिनी → थाना प्रेमनगर से कालसी

म.उपनिरीक्षक हेमा बिष्ट → कालसी से थाना प्रेमनगर

उपनिरीक्षक राजकुमार → ऋषिकेश से थाना प्रेमनगर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button