Breaking News

13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार : रेखा आर्या

33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

देहरादून, 2 सितंबर : प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस वर्ष 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 4 सितंबर, 2025, को आईआरडीटी सभागार में आयोजित होगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी।

साथ ही, 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाज़ा जाएगा। मंत्री ने आंगनबाड़ी बहनों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की असली मिसाल वे पेश कर रही हैं और सरकार उन्हें पूरा श्रेय देगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से बढ़कर काम कर रही हैं और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है। उन्होंने आंगनबाड़ी बहनों के कार्य को महिला सशक्तिकरण की असली मिसाल बताते हुए उन्हें इसका श्रेय देने की बात कही।

इन तेरह महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार 

मीता उपाध्याय, अलीशा मनराल, सुरभि, अनामिका बिष्ट , शिवानी गुप्ता, रूमा देवी, सुश्री नैना, श्रीमती रोशमा देवी, सुश्री रेखा भट्ट, सुश्री हेमा नेगी करासी, साक्षी चौहान, सुश्री रेखा, सुश्री विजय लक्ष्मी जोशी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button