
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
आज का पंचांग
दिन: रविवार
विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थी
शक संवत: 1948, पराभव
माह: आश्विन
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: प्रतिपदा रात 9:30 बजे तक, इसके बाद द्वितीया
नक्षत्र: चित्रा रात 10:32 बजे तक, इसके बाद स्वाती
योग: वैधृति रात 9:05 बजे तक
करण: किंस्तुघ्न सुबह 9:21 बजे तक, इसके बाद बव रात 9:30 बजे तक, फिर बालव
ऋतु: शरद
अयन: दक्षिणायन
सूर्योदय: सुबह 6:17 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:52 बजे
चंद्रोदय: सुबह 6:51 बजे
चंद्रास्त: शाम 5:56 बजे
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:41 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
राहुकाल: शाम 4:25 से 5:52 बजे तक
यमगंड काल: दोपहर 12:04 से 1:31 बजे तक
गुलिक काल: दोपहर 2:58 से शाम 4:25 बजे तक
दिशाशूल: पश्चिम
विशेष: शारदीय नवरात्र प्रारंभ, घटस्थापना और महाराजा अग्रसेन जयंती। आज द्विपुष्कर योग और आडल योग भी बन रहे हैं।
आज का राशिफल
♈ मेष Aries
मेष राशि वालों के लिए दिन उत्साह और नई संभावनाओं से भरा रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं, जबकि व्यापार में लंबे समय से अटका काम आगे बढ़ सकता है। धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं और परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
♉ वृषभ Taurus
वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिलने और नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।
♊ मिथुन Gemini
मिथुन राशि वालों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और पुराने संपर्क लाभ दिला सकते हैं। व्यापार में मुनाफा बढ़ने के संकेत हैं। व्यापार में बदलाव की संभावना है और यह बदलाव फायदेमंद रह सकता है। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा।परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
♋ कर्क Cancer
कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है। भाई-बहन या पड़ोसी के साथ मिलकर किया गया कोई छोटा काम भी सफलता देगा। कोई बिगड़ी बात बनाने की कोशिश करें। भावुक होकर कही गई बात किसी अपने को चोट पहुंचा सकती है। मोबाइल पर किसी जरूरी व्यक्ति से बातचीत आज सफल रहेगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि को लेकर चर्चा आगे बढ़ सकती है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल बन सकता है।
♌ सिंह Leo
सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में उनकी बात को महत्व मिल सकता है। रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहने की संभावना है।
♍ कन्या Virgo
कन्या राशि वालों के लिए नौकरी और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। आय बढ़ाने के नए रास्ते सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी या साझेदार से किसी बात पर मतभेद हो, तो बहस न बढ़ाएं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करके उधार न दें और शेयर मार्केट में जल्दबाजी में पैसा न लगाएं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार का सहयोग आपके काम आसान बनाएगा।
♎ तुला Libra
तुला राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है। करियर में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।
♏ वृश्चिक Scorpio
वृश्चिक राशि वालों को अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापार में पुरानी योजनाएं फायदा पहुंचा सकती हैं। हालांकि, धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी होगा।
♐ धनु Sagittarius
धनु राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। कोई विवादित मामला सुलझ सकता है और इससे आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने और दूर स्थान या विदेश से जुड़े काम में प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक जोखिम वाले क्षेत्रों जैसे शेयर मार्केट में बिना रिसर्च पैसा लगाने या उधार देने से बचें। मां की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में किसी शुभ कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है।
♑ मकर Capricorn
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है और नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। व्यापार में नई साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि, बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।
♒ कुंभ Aquarius
कुंभ राशि वालों को करियर में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। शाम को जब दिन को पीछे मुड़कर देखेंगे, तो समझ आएगा कि सबसे ज्यादा मेहनत कागजी और छुपे हुए मामलों में लगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े कारोबार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पहले बनाई गई किसी योजना को सफलता मिल सकती है और धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखद स्थिति बनी रहने की संभावना है।
♓ मीन Pisces
मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और व्यापार में लाभ बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन या शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।



