कर्क, सिंह, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ, वृष और कन्या राशि के जातक विवाद से बचें, जल्दी में न लें कोई फैसला
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

5 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
आज का पंचांग
वार: बुधवार
मास: श्रावण
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: सप्तमी (रात 8:43 बजे तक)
नक्षत्र: अश्विनी
योग: शूल
चंद्र राशि: मेष
सूर्योदय: सुबह 5:44 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:04 बजे
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:20 से 5:02 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:00 से 12:54 बजे तक
रवि योग : रात 9:18 बजे तक
अशुभ समय
राहुकाल : दोपहर 12:27 से 2:08 बजे तक
आज का राशिफल
आज कर्क, सिंह, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहने के संकेत हैं। वहीं वृष और कन्या राशि के जातकों को जल्दबाजी, विवाद और भावावेश में निर्णय लेने से बचने की सलाह है।
♈ मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज सृजनात्मक कार्यों को गति देने का दिन है। कार्य-व्यवसाय में तेजी आएगी और विभिन्न मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। जीवनस्तर ऊंचा रहेगा तथा शुभ कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। व्यक्तित्व में सरलता और सौम्यता बनी रहेगी, जिससे लोगों का सहयोग मिलेगा। लाभ की स्थिति मजबूत होगी और नए प्रयोगों व नवाचार पर विशेष जोर रहेगा। बजट के अनुरूप योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। शुभ रंग: अखरोट समान
उपाय: रिद्धि-सिद्धि के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक अर्पित करें तथा ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। बड़प्पन बनाए रखें।
♉ वृष (Taurus)
वृष राशि के जातकों के लिए निवेश और कानूनी मामलों में सक्रियता का समय है। नीति और नियमों का पालन करने से लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करने का प्रयास करें और भावावेश में कोई फैसला लेने से बचें। विदेशी कार्यों को गति मिल सकती है। व्यावसायिक गलतियों से बचें तथा किसी भी बहस या विवाद में पड़ने से बचें। धैर्य और विवेक से आगे बढ़ना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा। शुभ अंक: 5, 6 और 8
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक चढ़ाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। विनम्रता बनाए रखें।
♊ मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के आर्थिक मामले अनुकूल बने रहेंगे और परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। करियर और कारोबार में अच्छे अवसर मिलेंगे, जिनका पूरा लाभ उठाने में सफल रहेंगे। वित्तीय चर्चाओं को गति मिलेगी तथा साख और सम्मान में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाएंगे और सूझबूझ से लिए गए निर्णय इच्छित उपलब्धियां दिलाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और प्रभाव बढ़ेगा। शुभ अंक: 5, 6 और 8
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक अर्पित करें तथा ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। पहल बनाए रखें।
♋ कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों का कारोबारी लाभ बढ़ेगा और सकारात्मकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सुधार से पेशेवर मामलों में उछाल आएगा तथा पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं और प्रशासनिक योजनाओं पर सफलतापूर्वक अमल करेंगे। कार्यों पर नियंत्रण मजबूत रहेगा और प्रभावशाली परिणामों से उत्साह बना रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत होगा। शुभ अंक: 2, 5 और 8
शुभ रंग: मूनस्टोन
उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक चढ़ाएं तथा ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। सहयोग की भावना रखें।
♌ सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य-व्यापार में लाभ बढ़ेगा और कारोबार में तेजी बनी रहेगी। अधिकांश मामले आपके पक्ष में रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और उत्साह के साथ कार्य करेंगे। विभिन्न स्रोतों से लाभ मिलने के योग हैं तथा इच्छित परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। शुभ अंक: 1 और 5
शुभ रंग: पिस्ता
उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक चढ़ाएं तथा ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। अपने संकल्प मजबूत रखें।
♍ कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए समय सामान्य रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और जिद या आवेश में आकर कदम उठाने से बचें। कार्यव्यवस्था पर विश्वास बनाए रखें। पारिवारिक आयोजनों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन विरोधियों की सक्रियता को देखते हुए सतर्क रहना होगा। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें और स्वास्थ्य संबंधी मामलों को नजरअंदाज न करें। शुभ अंक: 5, 6 और 8
शुभ रंग: गहरा हरा
उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक चढ़ाएं तथा ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। सहजता बनाए रखें।
♎ तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। अपनों के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा। साझेदारी और सहकारिता को बल मिलेगा तथा सामूहिक लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे। संबंधों में मजबूती आएगी और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परस्पर विश्वास बनाए रखें तथा नियमों का पालन करें। शुभ अंक: 5, 6 और 8
शुभ रंग: स्फटिक समान
उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक चढ़ाएं तथा ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। सहयोग की भावना रखें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को कामकाजी लोगों से मेलजोल बढ़ाने का लाभ मिलेगा। आवश्यक विषयों में गंभीरता रखें और सूझबूझ से कारोबार को आगे बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में समकक्षों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। अनुशासन और मेहनत से व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा तथा वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शुभ अंक: 5, 6 और 9
शुभ रंग: गहरा भूरा
उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक चढ़ाएं तथा ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। कर्मठता बनाए रखें।
♐ धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा। पेशेवर संबंध मजबूत होंगे और आर्थिक सफलता से उत्साह बढ़ेगा। वाणी और व्यवहार में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी तथा महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। भ्रमण और मनोरंजन के अवसर बनेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और लाभ का प्रतिशत भी बढ़ेगा। शुभ अंक: 3, 6 और 9
शुभ रंग: आंवला समान
उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक चढ़ाएं तथा ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। पहल बनाए रखें।
♑ मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को परिवार के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और कार्य-व्यापार में उचित परिणाम मिलेंगे। करीबियों से महत्वपूर्ण बातें साझा करेंगे। प्रेम संबंधों में सहजता बनी रहेगी। बड़ों की सलाह का सम्मान करें और अतिउत्साह से बचें। पेशेवरों के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। शुभ अंक: 5, 8 और 9
शुभ रंग: समुद्री
उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक चढ़ाएं तथा ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। बड़बोलेपन से बचें।
♒ कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। जनसंपर्क बेहतर होगा और संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी। वाणिज्यिक सफलता से उत्साह बढ़ेगा तथा लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सभी का सहयोग मिलेगा और अनुभव व योग्यता का पूरा लाभ उठाने में सफल रहेंगे। शुभ अंक: 5, 6 और 8
शुभ रंग: मोरपंख समान
उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक चढ़ाएं तथा ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। प्रवचन सुनें।
♓ मीन (Pisces)
मीन राशि के जातक घर आए मेहमानों का आदर-सत्कार करेंगे। निजी विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे और खानपान आकर्षक रहेगा। व्यक्तिगत चर्चाओं में रुचि बढ़ेगी तथा अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं और पारंपरिक कार्यों में तेजी बनी रहेगी। श्रेष्ठ कार्यों में आगे रहने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक: 3, 6 और 9
शुभ रंग: वासंती
उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, मोदक चढ़ाएं तथा ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। साज-सज्जा और सकारात्मकता बढ़ाएं।



