आज मकर, कुंभ और वृषभ राशि के लिए तनाव के संकेत, आंख बंद कर ना करें किसी पर भरोसा
राहुकाल सायं 4:30 से 6:00 बजे तक

रविवार 11 जनवरी 2026 का पंचांग और राशिफल
आज विक्रम संवत 2082 के सिद्धार्थ नामक संवत्सर में माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज चित्रा नक्षत्र और सुकर्मा योग का प्रभाव रहेगा। पंचांग के अनुसार आज शुभ चौघड़ियों में विवाह, गृह प्रवेश, व्यापार आरंभ सहित अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। साथ ही आज सूर्य और मंगल का नक्षत्र परिवर्तन भी विशेष ज्योतिषीय महत्व रखता है।
पंचांग विवरण
तिथि: रविवार, 11 जनवरी 2026
विक्रम संवत: 2082
संवत्सर: सिद्धार्थ
शक संवत: 1947
हिजरी सन्: 1447
मुस्लिम मास: 21 रज्जब
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि का समय
अष्टमी तिथि: प्रातः 10:21 बजे तक
इसके बाद नवमी तिथि आरंभ
नक्षत्र, योग व करण
नक्षत्र: चित्रा – रात्रि 6:12 बजे तक, इसके बाद स्वाती
योग: सुकर्मा – सायं 5:27 बजे तक, इसके बाद धृति योग
करण: कौलव – प्रातः 10:21 बजे तक, इसके बाद तैतिल करण
शुभ चौघड़िया (दिन में)
चर: 8:40 से 9:58
लाभ: 9:58 से 11:16
अमृत: 11:16 से 12:34
शुभ: 1:53 से 3:11
इन समयों में मांगलिक कार्य शुभ माने जाते हैं।
राहुकाल
सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
उपाय: राहुकाल में शुभ कार्य न करें। अत्यावश्यक होने पर मिष्ठान्न का सेवन कर कार्य आरंभ करें।
दिशा शूल
पश्चिम दिशा में दिशा शूल
उपाय: यदि पश्चिम दिशा में यात्रा आवश्यक हो तो शुद्ध घी, शिखरन या खीर का सेवन कर तथा जल से भरा कलश साथ लेकर यात्रा करें।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए
राशि: तुला
नक्षत्र: चित्रा (रात्रि 6:12 तक), बाद में स्वाती
पाद: रजत
नामाक्षर: र, री, रू, रे
तुला राशि का स्वभाव: तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। इस राशि के जातक सौम्य, भावुक और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन्हें सौंदर्य, कला और यात्रा का विशेष शौक होता है। ये न्यायप्रिय, बुद्धिमान, तर्कशील और सतर्क स्वभाव के होते हैं तथा स्वतंत्र रूप से कार्य करना पसंद करते हैं।
आज का राशिफल
रविवार को मेष, कर्क, सिंह , वृश्चिक राशियों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत मिल रहे है, जबकि कुछ राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
♈ मेष राशि | Aries
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। जो भी कार्य आप करने की योजना बनाएंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के संकेत हैं और नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। किसी मित्र से चल रहा विवाद खत्म करने की पहल करें, बात आगे बढ़ाने से फायदा नहीं होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आज कोई कागजी कार्रवाई न करें। पुरानी नकारात्मक बातें आज के फैसलों पर हावी न होने दें। दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमी बढ़ सकती है। नया मकान या वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
♉ वृषभ राशि | Taurus
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है और अनावश्यक विवादों में उलझने की आशंका है। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है। नया कार्य शुरू करते समय सावधानी बरतें और साझेदारों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। दांपत्य जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए संयम से काम लें।
♊ मिथुन राशि | Gemini
आज मिथुन राशि वाले किसी यात्रा पर निकल सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय विशेष सावधानी जरूरी है। कार्यों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे परिचितों से विवाद हो सकता है।बातचीत में सही शब्द चुनें और जल्दबाजी में जवाब न दें। कभी-कभी अहं या घमंड आपको रास्ते से भटका सकता है, इसलिए संयम रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन व्यापार में नुकसान के संकेत हैं। बड़े निवेश या आर्थिक निर्णय आज टालना ही बेहतर रहेगा।
♋ कर्क राशि | Cancer
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। धार्मिक यात्रा या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है। किसी भी उलटी स्थिति में मनोबल कमजोर न होने दें। जमीन या वाहन से जुड़ा लोन लेने का विचार बन सकता है। यह आगे चलकर संपत्ति बढ़ाने में मदद कर सकता है, इसलिए बिना डर के सही जांच-पड़ताल के साथ आगे बढ़ें। व्यवसाय में नया कदम उठाने का विचार मन में आ सकता है और कोई बड़ा सौदा या साझेदारी मिल सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
♌ सिंह राशि | Leo
आज सिंह राशि वालों के लिए खुशखबरी भरा दिन रह सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार में शुभ कार्यों की चर्चा हो सकती है। पुराने मतभेद दूर होंगे और घरेलू माहौल शांत रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया कार्य या वाहन खरीदने का निर्णय ले सकते हैं।
♍ कन्या राशि | Virgo
कन्या राशि वालों की सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन कभी-कभी थकान या अस्वस्थता महसूस हो सकती है। कानूनी या न्यायिक मामलों में सावधानी जरूरी है, नुकसान की आशंका बनी हुई है। व्यापार में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाकर रखें। बजट को नजरअंदाज न करें, क्योंकि खर्च बने रह सकते हैं। सेहत से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, पर आपका आत्मविश्वास आपको संभालेगा। आज यात्रा से जुड़ा कोई नया प्लान न बनाएं।
♎ तुला राशि | Libra
तुला राशि वालों को आज किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। जिस काम को आप लंबे समय से पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, आज उसमें सफलता की उम्मीद है। वाहन का प्रयोग करते समय सतर्क रहें, दुर्घटना की आशंका है। व्यापारिक मामलों में नुकसान हो सकता है और साझेदारी में तनाव आ सकता है।कुछ फैसले बहुत सोच-समझकर लें। गुस्से में बात बिगड़ सकती है, इसलिए शांत रहकर समाधान निकालें। कुछ लोग जलन के कारण आपके खिलाफ चाल चल सकते हैं, इसलिए भरोसा करने में सावधानी रखें। इसके बावजूद परिवार का सहयोग मिलता रहेगा, जिससे मानसिक संबल बना रहेगा।
♏ वृश्चिक राशि | Scorpio
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन बेहद शुभ रहेगा। योजनाबद्ध कार्य समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। नया दायित्व या जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। पैसों से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी रखें। थोड़ी सी लापरवाही नुकसान करा सकती है। किसी संबंधी की नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें, इससे सिर्फ तनाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की संभावना है। मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
♐ धनु राशि | Sagittarius
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। नया वाहन, मकान या भवन खरीदने का विचार सफल हो सकता है। आसपास के लोगों के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। फाइल और कागजों के काम में खास सावधानी रखें। जो भी नया कार्य आज शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। मित्रों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।
♑ मकर राशि | Capricorn
मकर राशि वालों को आज मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक व्यवसाय या पुराने कार्यों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। किसी बड़े काम से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिससे व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहना ही बेहतर होगा। परिवार के साथ व्यवहार में संयम और संतुलन बनाए रखें।
♒ कुंभ राशि | Aquarius
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चिंताजनक संकेत दे सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकती है। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रॉपर्टी या कोई जरूरी काम अगर रुका है, तो उससे जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। किसी खास काम के लिए मेहनत ज्यादा रहेगी और उसका अच्छा नतीजा भी मिल सकता है। परिवार में भी तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।
♓ मीन राशि | Pisces
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण काम या बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और नई योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी और किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना भी सफल हो सकती है।



