Daily horoscopeधर्म/संस्कृति
Trending

25 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

अनंत चतुर्दशी और गणपति विसर्जन है आज

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे 

आज का पंचांग

वार: शुक्रवार

विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थी)

शक संवत: 1948

मास/पक्ष: भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष

तिथि: चतुर्दशी रात्रि 11:06 बजे तक, इसके बाद पूर्णिमा

नक्षत्र: शतभिषा पूर्वाह्न 11:22 बजे तक

योग: शूल दोपहर 02:50 बजे तक, इसके बाद गण्ड

करण: गरज प्रातः 11:17 बजे तक, फिर वणिज

पर्व: अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन

सूर्योदय: सुबह 06:20 बजे

सूर्यास्त: शाम 06:16 बजे

चंद्रोदय: शाम 05:27 बजे

चंद्रास्त: अगले दिन सुबह 05:42 बजे

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:35 से 05:23 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 से दोपहर 12:37 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:13 से 03:01 बजे तक

रवि योग: सुबह 06:11 से दोपहर 11:22 बजे तक

अशुभ काल

राहुकाल: सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

गुलिक काल: सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक

यमगंड: दोपहर 03:30 से शाम 05:00 बजे तक

आज का राशिफल

 

♈ मेष Aries

आज चंद्रमा कुंभ राशि में आपके ग्यारहवें भाव में रहेगा। आप किसी सामाजिक काम में शामिल हो सकते हैं और मित्रों व स्नेहियों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। मित्रों पर धन खर्च होगा, लेकिन लाभ की भी संभावना है। बाहर घूमने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, जबकि बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा और संतान से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में शांति और मेल-जोल बना रहेगा। आय के नए अवसर मिलेंगे और निवेश की योजना बन सकती है।

♉ वृषभ Taurus

आज चंद्रमा आपके दसवें भाव में रहेगा। दिन फलदायी रहेगा, खासकर बिजनेस करने वालों के लिए। कम मेहनत में अधिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष रहेगा। मित्रों से मुलाकात आनंद देगी और प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और निवेश की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, हालांकि मौसमी बीमारी से सावधान रहें।

♊ मिथुन Gemini

आज चंद्रमा आपके नौवें भाव में रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। थकान और आलस्य के कारण किसी काम में मन कम लगेगा। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है और अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकते हैं।बिजनेस में बड़ा बदलाव करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। खर्च अधिक रहेगा। महत्वपूर्ण काम से जुड़े निर्णय आज टालना बेहतर होगा। संभव हो तो आज अपने काम पर ही ध्यान दें।

♋ कर्क Cancer

आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में रहेगा। क्रोध और नकारात्मक विचारों से मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए खुद पर संयम रखें। खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है और आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है। नए संबंध बन सकते हैं, लेकिन नए काम की शुरुआत आज न करें। कार्यस्थल पर दूसरों से अनावश्यक बातचीत से बचें। दोपहर बाद परिस्थितियों में बदलाव आ सकता है।

♌ सिंह Leo

आज चंद्रमा आपके सातवें भाव में रहेगा। मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय बीतेगा, हालांकि व्यवहार में कुछ उदासीनता रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए लोगों से मुलाकात अपेक्षा के अनुरूप आनंददायक नहीं रह सकती। व्यापारियों को साझेदारों के साथ धैर्य से काम लेना होगा। सामाजिक काम में व्यस्तता रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतें।

♍ कन्या Virgo

आज चंद्रमा आपके छठे भाव में रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा तथा बीमारी में राहत महसूस हो सकती है। घर में सुख-शांति रहने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा और अधीनस्थ कर्मचारियों व सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधियों पर विजय मिल सकती है। समय लाभकारी रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर जाने या शॉपिंग का कार्यक्रम बन सकता है।

♎ तुला Libra

आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव में रहेगा। आप अपनी कल्पना और सृजनशक्ति का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। संतान की प्रगति होगी और प्रिय व्यक्ति से मुलाकात रोमांचक रह सकती है। तन और मन से ताजगी व स्फूर्ति महसूस होगी। हालांकि अत्यधिक विचारों के कारण मन विचलित हो सकता है। किसी के साथ बौद्धिक चर्चा में व्यस्त रहेंगे। काम समय पर पूरा न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। बाहर जाने और खाने-पीने से बचना बेहतर रहेगा।

♏ वृश्चिक Scorpio

आज चंद्रमा आपके चौथे भाव में रहेगा। दिन को शांतिपूर्ण तरीके से बिताने का प्रयास करें। किसी बात को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है और परिवार में किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद परेशानी दे सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। धन और यश की हानि से बचने के लिए सावधानी रखें। तालाब या नदी के किनारे जाने से बचें। सरकारी काम में लापरवाही न करें। वाहन और जमीन से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतें।

♐ धनु Sagittarius

आज चंद्रमा आपके तीसरे भाव में रहेगा। आध्यात्म की ओर आपका विशेष आकर्षण रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। मित्रों और रिश्तेदारों के आने से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। यात्रा हो सकती है और धन लाभ के योग हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल बना रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है और जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

♑ मकर Capricorn

आज चंद्रमा आपके दूसरे भाव में रहेगा। वाणी पर संयम रखेंगे तो विवाद से बच सकते हैं। परिवार के सदस्यों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपेक्षित सफलता पाने में कठिनाई हो सकती है। नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अनचाही जगह पर धन खर्च होने की आशंका है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज निवेश की योजना न बनाएं और मित्रों पर अनावश्यक खर्च से बचें।

♒ कुंभ Aquarius

आज चंद्रमा आपकी राशि में यानी पहले भाव में रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। कुटुंबजनों और मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुराना मतभेद दूर होने से मन को खुशी मिलेगी। नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

♓ मीन Pisces

आज चंद्रमा आपके बारहवें भाव में रहेगा। लोभ या लालच में फंसने से बचें और आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखें। किसी की बातों में आकर पूंजी निवेश न करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए लापरवाही से बचें। एकाग्रता कम रह सकती है। धार्मिक कार्यों पर धन खर्च होगा। परिजनों के साथ मतभेद की आशंका है। बाहर खाने-पीने में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज पर्याप्त आराम करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button