मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि वाले लेन-देन में बरतें सावधानी, कर्क और मकर राशि विवादों से बचें

सोमवार 9 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल
9 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि सोमवार को पूरा दिन पूरी रात पर कर के मंगलवार सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। 9 फरवरी को माता सीता की जयंती है। साथ ही सोमवार को कालाष्टमी भी है। 9 फरवरी रात 12 बजकर 52 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार को पूरा दिन पूरी रात पर कर के मंगलवार सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।
9 फरवरी 2026 का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि – 9 फरवरी 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के मंगलवार सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक
वृद्धि योग- 9 फरवरी 2026 को रात 12 बजकर 52 मिनट तक
विशाखा नक्षत्र- 9 फरवरी 2026 को पूरा दिन पूरी रात पर कर के मंगलवार सुबह 7 बजकर 55 मिनट
9 फरवरी 2026 व्रत-त्यौहार- सीता जयंती, कालाष्टमी
राहुकाल का समय: सुबह 7.30 से 9.00 तक
सूर्योदय– सुबह 7:03 AM
सूर्यास्त– शाम 6:06 PM
दिशा शूल – आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज रात्रि 1.11 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि तुला होगी तदुपरान्त वृश्चिक राशि होगी ।
आज सम्पूर्ण दिन रात्रि जन्म लेने वाले बच्चों का विशाखा नक्षत्र होगा।
आज का राशिफल
मेष राशि वालों का रुका काम पूरा होगा और करियर में गति मिल सकती है। मिथुन राशि को रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। कारोबार में फायदा भी मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिहाज से तुला राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। धनु राशि की प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और बिजनेय में बड़ा फायदा मिल सकता है। मकर राशि के लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं और पुराने काम बनने के योग हैं।
मेष राशिफल
मेष राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आपके कुछ जरूरी कामकाज पूरे हो सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है. आपका खर्च बढ़ सकता है।ओ आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने की प्लान कर सकते हैं। जल्द ही आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। आपको अपनी गलती से थोड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होंगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता होगी। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रह सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी। साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा. लेन-देन के लिए आज दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।करियर में सफलता आपके कदम चूमेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके साथ आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं. जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।
.मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं. किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए. आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को काफी धन लाभ मिलने वाला है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँगे. आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे. आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित हो सकती है। रिश्तों के मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति बना रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिए शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाए। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाए रखना चाहिए. इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है। कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। पोजीटिव सोचने से आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।




