तुला, धनु और कन्या राशि के लिए शानदार समय, वृषभ ऑफ कुंभ राशि सोच समझकर करें धन खर्च

रविवार 8 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल
8 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि रविवार का पूरा दिन पूरी रात पार करके 9 फरवरी को सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। 8 फरवरी को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही रविवार पूरा दिन पूरी रात पर करके 9 फरवरी को सुबह 5 बजकर 3 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 8 फरवरी को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती भी मनाई जाती है।जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
8 फरवरी 2026 का पंचांग
विक्रम संवत् 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि – 8 फरवरी का पूरा दिन पूरी रात पार करके 9 फरवरी को सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक
स्वाती नक्षत्र – 9 फरवरी को पूरा दिन पूरी रात पर करके 9 फरवरी को सुबह 5 बजकर 3 मिनट तक
रवि योग – 8 फरवरी को पूरा दिन पूरी रात पार कर के 9 फरवरी को सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय: 07:10
सूर्यास्त का समय: 06:35
8 फरवरी 2026 व्रत-त्यौहार – भानु सप्तमी, शबरी जयंती व्रत
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक
प्रातः सन्ध्या – सुबह 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 6 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक
राहुकाल का समय: शाम 04:43 से शाम 06:05 तक
दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा ।
आज का राशिफल
8 फरवरी 2026 का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए मिश्रित संकेत दे रहा है। मेष, कर्क और मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों और भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है, जबकि वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी रहेगी। कन्या और तुला राशि वालों को मेहनत का अच्छा फल मिलने और करियर में तरक्की के योग हैं। वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ और नए अवसर बनने के संकेत हैं। कुंभ राशि के लिए बदलावों भरा दिन रहेगा, जहां नई शुरुआत में सतर्कता जरूरी होगी। मीन राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। कुल मिलाकर यह दिन मेहनत, संयम और समझदारी से फैसले लेने का है, जिससे भविष्य की दिशा बेहतर बनाई जा सकती है।
मेष राशि (Aries):
आज आपको एक साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचें। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अधिक लालच वाली योजनाओं में निवेश से बचना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus):
रविवार को खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बेवजह खर्च करने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini):
दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। नए लोगों से संपर्क और प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। अचानक धन लाभ संभव है। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से सतर्क रहें। शाम को परिवार संग समय बिताएंगे।
कर्क राशि (Cancer):
दिन छोटी-छोटी सफलताओं से भरा रहेगा। नौकरी के कई प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिससे निर्णय लेना कठिन होगा। काम का दबाव अधिक रहेगा। मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। निवेश से पहले पूरी जानकारी लें। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
सिंह राशि (Leo):
आज फैसले समय पर लेना जरूरी होगा, देरी नुकसान दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करना होगा तभी प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें। परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के लिए खानपान में सावधानी जरूरी है।
कन्या राशि (Virgo):
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ मुद्दों पर मतभेद संभव हैं। दांपत्य जीवन में तनाव से बचें।
तुला राशि (Libra):
आज तालमेल बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिजनों की सलाह लें। नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि और प्रशंसा मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
अचानक धन लाभ के संकेत हैं। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए और बेहतर अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में दिन अनुकूल है।
धनु राशि (Sagittarius):
भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। निवेश से लाभ के संकेत हैं। दिन के दूसरे हिस्से में सतर्क रहने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। जमीन-मकान से जुड़े सौदों में लाभ संभव है।
मकर राशि (Capricorn):
जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का दबाव बना रहेगा। पुराने पारिवारिक मामलों पर विवाद हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। अचानक धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि (Aquarius):
करियर में बदलावों का दौर रहेगा। नई शुरुआत के लिए दिन थोड़ा सावधानी वाला है। नौकरीपेशा लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक और प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मीन राशि (Pisces):
खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन पारिवारिक योजनाओं से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। भविष्य से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।




