
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
आज का पंचांग
वार: सोमवार
विक्रम संवत – 2083, सिद्धार्थि
शक सम्वत – 1948, पराभव
पूर्णिमांत – भाद्रपद
अमांत – भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: दशमी, रात्रि 8:00 बजे तक, इसके बाद एकादशी
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
योग: शोभन, शाम 4:06 बजे तक
सूर्योदय: सुबह 6:08 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:19 बजे
चंद्र राशि: चंद्रमा सुबह 11:15 बजे तक धनु राशि में रहेंगे, इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
सूर्य राशि: कन्या
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:50 बजे से 12:38 बजे तक
राहुकाल: सुबह 7:40 बजे से 9:11 बजे तक
दिशा शूल: पूर्व दिशा
आज का राशिफल
♈ मेष Aries
आज चंद्रमा आपकी राशि से नवें भाव में रहेंगे। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें और व्यवसाय में पार्टनर के साथ बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें। आज भाग्य का साथ अपेक्षाकृत कम मिल सकता है और आप काफी व्यस्त रहेंगे। नई वित्तीय योजना का लाभ लेने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में तुरंत सफलता नहीं मिलेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा और अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिजनों के साथ सुखद समय बीतेगा। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति चिंताजनक नहीं है। प्रिय के साथ रोमांटिक बातचीत में समय बीतेगा।
♉ वृषभ Taurus
आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में रहेंगे। आप कुछ अधिक भावुक रह सकते हैं और अपने प्रिय को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, इसलिए मन को प्रसन्न रखने का प्रयास करें। आज कोई नया काम शुरू करने से बचें और वाणी पर संयम रखें। खान-पान का भी ध्यान रखें। कारोबार में बाधा आ सकती है। ऑफिस का कोई लंबित काम है तो उसे आज पूरा कर लें, क्योंकि आगे व्यस्तता बढ़ सकती है। विरोधियों के साथ उग्र चर्चा से बचें। काम में सफलता मिलने में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में आय के नए स्रोत तलाशने का प्रयास कर सकते हैं।
♊ मिथुन Gemini
आज चंद्रमा आपकी राशि से सातवें भाव में रहेंगे। दिन सुख और शांति से बीत सकता है। दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और मन को प्रसन्न रखने के लिए मनोरंजन का सहारा ले सकते हैं। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। हालांकि दोपहर बाद किसी चिंता के कारण मन परेशान रह सकता है और आप अधिक भावुक महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद सामने आ सकता है। ऐसी स्थिति में मौन रहकर अपना काम करना बेहतर रहेगा।
♋ कर्क Cancer
आज चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं और व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हालांकि आर्थिक मामलों में अपनों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। काम में सफलता मिलने से यश प्राप्त होगा और दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट जल्दी पूरा करने का प्रयास करेंगे। दोपहर बाद मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे और परिवार के साथ अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। व्यापारिक साझेदारों के साथ लाभदायक विचार-विमर्श होगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है, हालांकि थकान महसूस हो सकती है।
♌ सिंह Leo
आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में रहेंगे। साहित्य और कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन करना बेहतर रहेगा। अस्वस्थता महसूस हो सकती है। दोपहर बाद आर्थिक संकट कुछ कम होगा, हालांकि आय की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। घर का माहौल आनंदमय रहेगा और दोपहर बाद स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। गलत व्यवहार से बचें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। प्रोफेशनल मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा और मीटिंग में आपका प्रभाव बढ़ सकता है।
♍ कन्या Virgo
आज चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव में रहेंगे। किसी बात की चिंता के कारण तनाव महसूस हो सकता है। सुबह से दोपहर तक आलस्य बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। मौसमी बीमारियों से बचाव का ध्यान रखें। परिजनों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है और धन हानि भी हो सकती है। संतान या परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है तथा संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ सुधार होगा। फिर भी विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा। व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा, जबकि नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रह सकता है।
♎ तुला Libra
आज चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेंगे। नए काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है और नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। अधीनस्थों का सहयोग भी मिलेगा। आध्यात्मिक और ज्योतिष जैसे विषयों में रुचि बनी रहेगी। दोपहर बाद ताजगी और प्रसन्नता की कमी महसूस हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन में मतभेद उभर सकते हैं। ऐसी स्थिति में मौन रहना समस्याओं को बढ़ने से रोक सकता है। वित्तीय मोर्चे पर दिन सामान्य फलदायक रहेगा और जरूरत का सामान खरीदने में धन खर्च होगा।
♏ वृश्चिक Scorpio
आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेंगे। निर्धारित काम पूरे न होने से निराशा हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम से जुड़ा निर्णय आज लेने से बचें। करियर में अपनी वर्तमान स्थिति को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। अपने काम से वरिष्ठों की सहानुभूति प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिजनों और भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकेंगे। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर विरोधियों पर बढ़त हासिल कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और मन में शांति बनी रहेगी।
♐ धनु Sagittarius
आज चंद्रमा आपकी राशि में यानी पहले भाव में रहेंगे। दिन फलदायी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक लाभ के योग हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साह एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। हालांकि दोपहर बाद किसी दुविधा में रह सकते हैं। व्यवसाय में धन का कुछ अनावश्यक खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन में प्रिय के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करेंगे। जल्दबाजी में कोई परेशानी मोल लेने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आगे चिंता का कारण बन सकती है।
♑ मकर Capricorn
आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना बेहतर रहेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है और नकारात्मक विचारों का असर काम पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में परेशानी आ सकती है। वाणी पर संयम रखें और दुर्घटना को लेकर सावधानी बरतें। दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक विचारों की ओर झुकाव बढ़ेगा और परोपकार के कार्यों में रुचि रहेगी।
♒ कुंभ Aquarius
आज चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में रहेंगे। दिन की शुरुआत लाभदायक रहेगी। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से संबंध बन सकता है। हालांकि दोपहर बाद स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। परिवार में विवाद होने से घर का माहौल प्रभावित हो सकता है और धन का खर्च भी अधिक रहेगा। अदालती मामलों में सावधानी बरतें। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रह सकता है। लोगों के साथ नकारात्मक व्यवहार करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
♓ मीन Pisces
आज चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में रहेंगे। दिन लाभदायक रहेगा। किसी परोपकार के कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। व्यवसाय में उचित योजना और आयोजन के जरिए व्यापार में वृद्धि कर पाएंगे। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कारोबार से जुड़े प्रवास के योग बन सकते हैं। पिता और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।



