Daily horoscopeधर्म/संस्कृति
Trending

मंगलवार 22 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल 

जानिए क्या कहते हो आज आपके सितारे

आज का पंचांग और राशिफल 

तिथि: शुक्ल पक्ष एकादशी (रात 9:44 बजे तक)

वार: मंगलवार

पूर्णिमांत मास: भाद्रपद

अमांत मास: भाद्रपद

विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थ)

शक संवत: 1948 (प्रभाउ)

ऋतु: शरद

अयन: दक्षिणायन

सूर्योदय: सुबह 5:47 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:56 बजे

चंद्रोदय: दोपहर 3:19 बजे

चंद्रास्त: रात 1:28 बजे

नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (सुबह 7:07 बजे तक)

योग: अतिगण (शाम 4:30 बजे तक)

करण: वणिज (सुबह 8:54 बजे तक)

शुभ मुहूर्त: सुबह 11:27 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

राहुकाल: दोपहर 2:54 बजे से शाम 4:25 बजे तक

गुलिक काल: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 1:22 बजे तक

यमघण्टकाल: सुबह 8:49 बजे से 10:20 बजे तक

दिशाशूल: उत्तर

सूर्य राशि: कन्या

चंद्र राशि: मकर

आज का राशिफल

मेष Aries

प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु के होने से दिल की बातें आज खुलकर सामने आ सकती हैं। सुख के भाव में मंगल और गुरु की युति घर-परिवार से जुड़े मामलों में ऊर्जा बनाए रखेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। कर्म भाव में चंद्रमा होने से किसी पुराने सवाल का जवाब मिल सकता है। साझेदारी में शुक्र की स्थिति रिश्तों में मिठास बनाए रखेगी। पढ़ाई-लिखाई या किसी गहरे विषय पर मंथन के लिए समय अच्छा है। बातचीत में ऊर्जा रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। धन और वाणी से जुड़े मामलों में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद

उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ Taurus

ज्ञान और उच्च शिक्षा के भाव में बुधादित्य योग बना हुआ है, जिससे पढ़ाई-लिखाई और किसी गंभीर विषय पर विचार करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संचार के भाव में मंगल-गुरु की युति बातचीत में ऊर्जा बढ़ाएगी, लेकिन अपनी बात रखते समय वाणी पर संयम रखना जरूरी है। भाग्य भाव में चंद्रमा होने से काम आसानी से बन सकते हैं। धन और वाणी से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है।

शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा

उपाय: आज लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन Gemini

सुख स्थान में बुधादित्य योग बनने से आर्थिक मामलों में आज स्पष्टता और सफलता मिल सकती है। धन भाव में मंगल-गुरु की युति से कोई अप्रत्याशित लेकिन शुभ खबर मिल सकती है। परिवर्तन के भाव में चंद्रमा होने से काम को लेकर गंभीरता बनी रहेगी। घर-परिवार और रिश्तों से जुड़े मामलों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।

शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: लाल

उपाय: आज विद्यार्थियों को कॉपी-किताब का दान करें।

कर्क Cancer

मंगल और गुरु की युति आपके लग्न में बनी हुई है। मंगल की स्थिति के साथ गुरु का प्रभाव परिस्थितियों को संतुलित करने वाला रहेगा। व्यक्तित्व और ऊर्जा में तेजी रहेगी, लेकिन हल्की अधीरता भी महसूस हो सकती है। इसलिए गुस्से और जल्दबाजी दोनों पर नियंत्रण रखें। साझेदारी के भाव में चंद्रमा होने से जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। पराक्रम भाव में बुधादित्य योग भी लाभ देगा।

शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: पीला

उपाय: आज हनुमान मंदिर में लाल फूल अर्पित करें।

सिंह Leo

केतु के लग्न में होने से कभी-कभी मन में खालीपन महसूस हो सकता है, लेकिन इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। धन भाव में सूर्य और बुधादित्य योग आर्थिक मामलों में मजबूती दे सकते हैं। संतान और रचनात्मकता के भाव में मंगल-गुरु की युति ऊर्जा बढ़ाएगी, लेकिन संयम जरूरी रहेगा। रोग, ऋण और शत्रु से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देना बेहतर होगा।

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: लाल

उपाय: आज सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या Virgo

आपके लग्नेश बुध अपनी ही राशि में सूर्य के साथ स्थित हैं, जिससे बुद्धि और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सुख और मन की शांति के भाव में मंगल-गुरु की युति घर के मामलों में सक्रियता बढ़ाएगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। पंचम भाव में चंद्रमा आपकी रचनात्मकता को नया रूप दे सकते हैं। धन भाव में शुक्र की स्थिति आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है।

शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद

उपाय: आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला Libra

आपके लग्नेश शुक्र अपनी ही राशि में लग्न में विराजमान हैं, जिससे व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास बना रहेगा। 12वें भाव में बुधादित्य योग के कारण पिता या गुरु समान व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। कर्म स्थान में मंगल-गुरु की युति कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का प्रभाव बढ़ाएगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें। सुख भाव में चंद्रमा होने से घर में आराम और सुकून महसूस होगा। मां से भी लाभ मिल सकता है।

शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: आज विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें।

वृश्चिक Scorpio

आज मन करियर से जुड़े मामलों पर सक्रिय रहेगा और कोई अहम काम आगे बढ़ सकता है। भाग्य भाव में मंगल-गुरु की युति से बिना अतिरिक्त प्रयास के भी सफलता के अवसर मिल सकते हैं। सोशल सर्कल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। पराक्रम भाव में चंद्रमा कठिन कामों को पूरा करने में मदद करेंगे। खर्चों को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे और लग्जरी चीजों पर खर्च भी हो सकता है। रिश्तों में गहराई बनी रहेगी, इसलिए प्यार से अपनी बात रखें।

शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: मल्टीकलर

उपाय: आज हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

धनु Sagittarius

परिवर्तन भाव में मंगल-गुरु की युति से अचानक लेकिन शुभ बदलाव सामने आ सकता है। करियर भाव में बुधादित्य योग मेहनत का फल दिला सकता है। धन भाव में चंद्रमा होने से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में कोई शुभ काम होने की संभावना है। रिश्तों को लेकर आज संयम रखना बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: काला

उपाय: आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मकर Capricorn

चंद्रमा आज आपके लग्न में हैं, इसलिए मन और व्यक्तित्व दोनों पर विशेष फोकस रहेगा। भावनाएं भी आज खुलकर सामने आ सकती हैं। भाग्य भाव में बुधादित्य योग धर्म-कर्म और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है। साझेदारी भाव में मंगल-गुरु की युति रिश्तों में ऊर्जा बढ़ाएगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा।

शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला

उपाय: आज लड्डू गोपाल जी की पूजा करें।

कुंभ Aquarius

लग्न में राहु की मौजूदगी व्यक्तित्व में एक अलग तरह का आकर्षण बनाए रख सकती है। परिवर्तन भाव में बुधादित्य योग आमदनी और नेटवर्किंग से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा के भाव में मंगल-गुरु की युति ऊर्जा बढ़ाएगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें। चोट-चपेट की आशंका को देखते हुए सावधानी रखें। करियर भाव में चंद्रमा होने से काम को लेकर आज गंभीरता से विचार करेंगे।

शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल

उपाय: आज दिव्यांग व्यक्तियों की मदद करें।

मीन Pisces

आपके लग्न में शनि की स्थिति जीवन में गंभीरता बनाए रख सकती है। साझेदारी भाव में बुधादित्य योग होने से जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ किसी जरूरी विषय पर स्पष्ट बातचीत हो सकती है। रचनात्मकता और प्रेम के भाव में मंगल-गुरु की युति ऊर्जा बढ़ाएगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। कामकाज में नए तरीके से काम करने की क्षमता लोगों को प्रभावित कर सकती है। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ किसी नए काम की शुरुआत का अवसर मिल सकता है। सामाजिक संपर्क बढ़ने से उपयोगी सुझाव भी मिलेंगे।

शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: काला

उपाय: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button