Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

वृश्चिक और मकर राशि को मिलेंगे नए अवसर, वृषभ राशि वालों की जेब होगी ढीली, मीन राशि के लिए समय अनुकूल

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

30 मार्च 2026, सोमवार का पंचांग व राशिफल

पंचांग

आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो सुबह 07:10 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी प्रारंभ होगी। आज मघा नक्षत्र दोपहर 14:47 बजे तक रहेगा और शूल योग शाम 16:51 बजे तक प्रभावी रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है।

तिथि: द्वादशी (07:10 तक)

नक्षत्र: मघा (14:47 तक)

योग: शूल (16:51 तक)

करण: बालवा (07:10 तक), कौलव (19:03 तक)

पक्ष: शुक्ल

वार: सोमवार

मास: चैत्र

विक्रमी संवत: 2083

शक संवत: 1947 (विश्वावसु)

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय: 06:12 बजे

सूर्यास्त: 18:24 बजे

चंद्रोदय: 15:12 बजे

चंद्रास्त: 03:41 बजे

शुभ व अशुभ मुहूर्त 

अभिजीत मुहूर्त: 11:54 – 12:43

राहुकाल: 16:53 – 18:24

यमगण्ड: 12:18 – 13:50

आज का राशिफल 

मेष (Aries)

आज के दिन आकस्मिक शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपकी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ मिलने की संभावना है। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा और कार्यों में गति आएगी।

वृष (Taurus)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। अचल संपत्ति से जुड़े कार्यों में ढिलाई न बरतें। संतान का भविष्य उज्ज्वल दिशा में बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। बेरोजगारी दूर होने के संकेत हैं और धन की आवक बनी रहेगी। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। यश, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे और किसी आनंदोत्सव में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। घर और बाहर दोनों जगह खुशी का माहौल रहेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन पुराने विवादों से दूरी बनाए रखें।

कर्क (Cancer)

आज का दिन अच्छा रहेगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लंबे समय बाद लाभकारी परिवर्तन होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।आपको सलाह है कि फालतू के प्रेशर को खुद से दूर करें। आपको सारा बोझ अकेले उठाने की जरूरत नहीं है। प्रयासों में सफलता थोड़ी कम मिल सकती है, इसलिए धैर्य रखें।

सिंह (Leo)

आज संतान की शिक्षा में प्रगति होगी और निर्माण कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में विस्तार होगा और रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है।

कन्या (Virgo)

आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में तबादला या पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मेहमानों का आगमन हो सकता है। कोई उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। आज किसी भी बात को लेकर खुद पर तनाव को हावी न होने दे। मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करें। पराक्रम में वृद्धि होगी और कार्य सिद्धि के योग हैं।

तुला (Libra)

आज यात्रा के योग बन रहे हैं, इसलिए अपनी वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें। नौकरी, निवेश और यात्रा से मनोनुकूल लाभ मिल सकता है। किसी बड़े कार्य के पूर्ण होने से खुशी मिलेगी। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं और संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज प्रयासों के अनुसार अधिक सफलता मिलेगी। बुद्धिमानी से कई कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता आ सकती है, इसलिए संयम रखें। आज आपको सलाह है कि किसी से भी कोई कर्ज न लें। क्योंकि, ऐसा करना आपके लिए सिर दर्द का कारण बन सकता है। आज आपके खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी होगी। इसलिए आर्थिक रूप से दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, खान-पान पर नियंत्रण रखें।

धनु (Sagittarius)

आज विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के व्यवहार से थोड़ी निराशा हो सकती है। आय में वृद्धि होगी और लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर बदलाव संभव है। समय का सही उपयोग करने से नई उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

मकर (Capricorn)

आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे और नए अनुबंध लाभ देंगे। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी व्यवहार कुशलता से समस्याओं का समाधान होगा।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय सामान्य रूप से चलता रहेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ सकती है। धनार्जन के योग हैं। दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अहंकार की लड़ाई हो सकती है।संतान के कारण समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व क्षमता के चलते कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन (Pisces)

आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य के प्रबल होने से काम बनते-बिगड़ते रहेंगे जिससे आप भी मजबूत बने रहेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाहन और मशीनरी के उपयोग में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में हल्का तनाव संभव है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button