Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

कर्क और कन्या राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, सिंह राशि वाले न करें किसी पर आंख मूंदकर भरोसा

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

गुरुवार 19 फरवरी का पंचांग और राशिफल 

विक्रम संवत्: 2082

संवत्सर नाम: सिद्धार्थ

शक संवत्: 1947

हिजरी सन्: 1447

मुस्लिम मास: 1 रमजान

अयन: उत्तरायण

ऋतु: बसंत ऋतु

मास: फाल्गुन

पक्ष: शुक्ल

आज के शुभ मुहूर्त एवं काल

शुभ चौघड़िया: सूर्योदय से प्रातः 8:28 बजे तक

चर चौघड़िया: प्रातः 8:28 से 11:16 बजे तक

राहु काल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक

इस अवधि में नए या शुभ कार्य प्रारंभ करने से बचें।

दिशा शूल: दक्षिण दिशा

आज दक्षिण दिशा की यात्रा टालना शुभ रहेगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए विशेष ज्योतिषीय संकेत

राशि:  दोपहर 3:00 बजे तक – कुम्भ

उसके बाद – मीन

नक्षत्र: रात्रि 8:52 बजे तक – पूर्वाभाद्रपद

उसके बाद – उत्तराभाद्रपद

पाद: लौह पाद

नाम के प्रथम अक्षर: सो, द, दी, दू, थ

आज का राशिफल 

गुरुवार को मेष राशि के लोगों को तनाव से राहत और अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रोजेक्ट पूरे होंगे। कर्क राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे। सिंह राशि के लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। तुला राशि वालों की नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। वृश्चिक राशि वालों के रुके काम पूरे होने की उम्मीद है। कुंभ राशि वालों की आर्थिक योजना सफल हो सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष (Aries):

आज करियर में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी। पेशेवर जीवन में आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा और महत्वपूर्ण कार्य गति पकड़ेंगे। अचानक कोई ऐसा काम बन सकता है, जिसे आप असंभव मान रहे थे, इससे मन प्रसन्न रहेगा। वरिष्ठजनों से तालमेल बेहतर होगा और जिम्मेदारियों को आप सहजता से निभाएंगे। लेनदेन के मामले सुलझेंगे और संवाद कौशल से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। छोटी यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी। अपने निजी मामलों में पड़ोसियों या मित्रों का दखल न होने दें। भविष्य से जुड़ी कोई भी योजना बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें।

वृष (Taurus):

कामकाज में प्रबंधन क्षमता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और योजनाओं को आगे बढ़ाने में स्पष्टता रहेगी। जोखिम लेने का साहस पद-प्रतिष्ठा को मजबूत करेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से बातचीत या कोई डील करते समय सतर्क रहें। चोरी या नुकसान की आशंका दिख रही है, इसलिए निगरानी और सावधानी जरूरी है। व्यापार में मजबूती आएगी और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। सहयोग की भावना आपको विशेष पहचान दिलाएगी।

मिथुन (Gemini):

भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर बनेंगे और कार्यक्षेत्र में समर्थन प्राप्त होगा। मित्रों का साथ उत्साह बढ़ाएगा।विदेश से किसी व्यक्ति द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जिस पर गंभीरता से विचार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शिक्षा और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय सकारात्मक परिणाम देंगे।

कर्क (Cancer):

आज संयम और सावधानी की आवश्यकता है। कार्यों को धैर्यपूर्वक आगे बढ़ाएं और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। जोखिमपूर्ण गतिविधियों से दूरी बनाएं।निजी मामलों को लेकर किसी संबंधी के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। स्वभाव में धैर्य और नरमी रखें। अपने निजी मामलों को किसी से साझा न करें। किसी भी प्रकार की यात्रा फिलहाल नुकसानदेय रह सकती है, इसलिए टालना बेहतर है। खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देने से स्थिति बेहतर रहेगी।

सिंह (Leo):

साझेदारी और नेतृत्व क्षमता आज आपको आगे बढ़ाएगी। टीम के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो बड़े लक्ष्य हासिल होंगे। करियर और व्यापार में गति बनी रहेगी। नए अवसरों को पहचानकर उनका लाभ उठाने का समय है। आत्मविश्वास आपके प्रभाव को और मजबूत करेगा।

कन्या (Virgo):

मेहनत और अनुशासन आज सफलता की कुंजी रहेंगे। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। निवेश की योजना हो तो पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें, धन फंसने की आशंका है। इस समय उधारी से भी बचें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आवाजाही फिलहाल नुकसानदेय रहेगी, इसलिए जरूरी हो तभी निकलें। खर्चों पर नियंत्रण रखकर आगे बढ़ें। परिवार में चल रहे मनमुटाव को शांत तरीके से सुलझाएं।

तुला (Libra):

शिक्षा, प्रशिक्षण और संबंधों में उत्साह बना रहेगा। मित्रों और प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अधिकतर काम बिना रुकावट पूरे होंगे। लेकिन अपनी योजना किसी के साथ साझा न करें, कोई फायदा उठा सकता है। सरकारी मामलों को समय रहते पूरा करें। संवेदनशील व्यवहार रिश्तों को मजबूत करेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से मेल-मुलाकात में मर्यादा का ध्यान रखें। रचनात्मक गतिविधियों में मन लगेगा और मनोबल ऊंचा रहेगा। नई सीख भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगी।

वृश्चिक (Scorpio):

पारिवारिक मामलों में स्पष्टता रखें और अपनों के साथ समय बिताएं। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। निजी संबंधों से लाभ मिलेगा। प्रशासनिक या प्रबंधन से जुड़े प्रयास सफल होंगे। भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

धनु (Sagittarius):

साहस और संपर्क आपके काम आएंगे। टीमवर्क से कार्यों में तेजी आएगी। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी और आप प्रभावी ढंग से अपनी बात रख पाएंगे। भाई-बहनों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। समय पर निर्णय लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित है। कोई खास या मूल्यवान वस्तु न मिलने से तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें।

मकर (Capricorn):

आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा और आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। नैतिक मूल्यों पर टिके रहना आपको आगे बढ़ाएगा।

कुंभ (Aquarius):

नवाचार और नई तकनीक अपनाने में सफलता मिलेगी। निर्णय क्षमता मजबूत होगी और व्यक्तिगत मामलों में अनुकूलता रहेगी। साख और सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। चर्चाओं में आप केंद्र में रह सकते हैं।

मीन (Pisces):

लेनदेन और बजट के मामलों में सतर्क रहें। धैर्य और संयम से काम लें। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल बना रहेगा। उधार के मामलों में सावधानी रखें। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर धीरे-धीरे स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। भावनाओं में बहकर गलत निर्णय हो सकते हैं। संतान की किसी गलत गतिविधि से मन परेशान रहेगा, लेकिन आपकी सूझबूझ से समाधान निकल आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button