Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

सार्वजनिक स्थल पर नमाज से विवाद

नगर पालिका हॉल में नमाज को लेकर विवाद, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

चमोली। जोशीमठ में एक निर्माणाधीन भवन में नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम नगर पालिका हाल (मीट बाजार) में कुछ लोगों ने नमाज अदा की, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नमाज अदा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यहां एकत्रित हो रहे लोगों का सत्यापन किया जाए। कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन द्वारा नियमित रूप से बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है या नहीं।

टीटी हाल में चल रहा है मरम्मत कार्य

नगर पालिका के इस भवन को खेल विभाग को टेबल टेनिस (टीटी) प्रशिक्षण केंद्र के रूप में देने का प्रस्ताव बीते वर्ष पारित किया गया था। वर्तमान में भवन में रंग-रोगन और मरम्मत कार्य जारी है। इसी बीच यहां नमाज अदा किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

2023 आपदा के दौरान मिली थी अनुमति

जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में ज्योतिर्मठ क्षेत्र में आई आपदा के दौरान कई लोग बेघर हो गए थे। उस समय राहत शिविरों में रह रहे लोगों को धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के लिए अस्थायी रूप से इस हाल में अनुमति दी गई थी। बाद में स्थिति सामान्य होने के बावजूद कुछ लोग यहां एकत्रित होकर नमाज अदा करते रहे।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने कहा कि रोजे के दौरान धार्मिक कार्यक्रम के लिए 10 दिनों की अनुमति दी गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल पहले से ही नमाज के लिए इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन अब इसे खेल विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है और मरम्मत कार्य प्रगति पर है।

मामले में अभी तक पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोग प्रशासन से स्पष्ट कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button