Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती

शासन ने जारी किया स्थानांतरण आदेश, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) की जिम्मेदारी बदली गई है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवा में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

शासनादेश के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल रहे मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। वहीं, अर्पण यदुवंशी को एसडीआरएफ के सेनानायक पद से हटाकर नैनीताल का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। ऊधमसिंह नगर में पुलिस अधीक्षक अभिसूचना रहे मणिकांत मिश्रा को जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

पौड़ी में 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रहे देवेंद्र पींचा को एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि टिहरी में एसएसपी रहीं श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक नियुक्त किया गया है। सरिता डोबाल को सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद से हटाकर एसएसपी टिहरी बनाया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

मंजूनाथ टीसी – एसएसपी नैनीताल से सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर

पंकज भट्ट – सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से सेनानायक, आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव

मणिकांत मिश्रा – एसपी अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंह नगर

अमित श्रीवास्तव-I – एसपी, सीआईडी सेक्टर देहरादून-I से एसपी अभिसूचना

श्वेता चौबे – एसएसपी टिहरी से सेनानायक, आईआरबी द्वितीय

अमित श्रीवास्तव-II – एसपी पुलिस मुख्यालय से एसपी चमोली

देवेंद्र पींचा – सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से एसएसपी पौड़ी

अर्पण यदुवंशी – सेनानायक, एसडीआरएफ से एसएसपी नैनीताल

विशाखा अशोक भदाणे – सेनानायक, आईआरबी द्वितीय से एसपी पुलिस मुख्यालय

अजय गणपति कुमार – एसपी ऊधमसिंह नगर से सेनानायक, एसडीआरएफ

सुरेश पंवार – एसएसपी पौड़ी से एसपी, सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय

जितेंद्र मेहरा – एसपी बागेश्वर से एसपी पुलिस मुख्यालय

सरिता डोबाल – एसपी, सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय से एसएसपी टिहरी

हरीश वर्मा – सेनानायक, आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव से सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर

सुरजीत पंवार – एसपी चमोली से एसपी पुलिस मुख्यालय

शाहजहां जावेद खान – अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय से एसपी अग्निशमन सेवा

जगदीश चंद्र – एसपी नगर, नैनीताल से एसपी बागेश्वर

शासनादेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। आदेश सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button