उत्तराखंड
Trending

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में योग प्रशिक्षण

नवनियुक्त योग प्रशिक्षक श्रीमती लीला राणा ने संभाली जिम्मेदारी

ज्योतिर्मठ।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ और धर्मनगरी ज्योतिर्मठ के लिए गुरुवार का दिन एक नई पहल का प्रतीक बन गया। महाविद्यालय में अब नियमित रूप से योग प्रशिक्षण कक्षाएं आरंभ हो गई हैं, जिनका लाभ छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापक वर्ग और कर्मचारियों को भी मिलेगा।

उत्तराखंड सरकार द्वारा महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक के पद पर श्रीमती लीला राणा का चयन किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही संस्थान में योग प्रशिक्षण का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने नवनियुक्त योग प्रशिक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि “योग आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अवसाद, असंतुलित जीवनशैली और खान-पान की अनियमितता के इस दौर में दीर्घ आयु और स्वस्थ तन-मन का रहस्य योग ही है।”

प्राचार्य ने बताया कि योग कक्षाओं का लाभ न केवल महाविद्यालय के विद्यार्थी और स्टाफ बल्कि ज्योतिर्मठ के नागरिक समाज के लोग भी ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों को इसके लिए ₹100 (सौ रुपये) का वार्षिक पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और योग प्रशिक्षण आरंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button