Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

पौंधा रोड पर बरसाती बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत,  युवती को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

लोअर कंडोली में देर रात हुआ हादसा, करीब दो किलोमीटर दूर घायल अवस्था में मिली युवती, मृत युवती की शिनाख्त का प्रयास जारी

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पौंधा रोड स्थित लोअर कंडोली में देर रात तेज बरसाती बहाव के चलते एक क्रेटा कार बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने रात के अंधेरे में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कार सवार एक युवती को घायल अवस्था में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, जबकि एक युवक और दूसरी युवती की मौत हो गई।

एसडीआरएफ के अनुसार, देर रात कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन संख्या RJ 13 CE 5641 के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना मिली थी। सूचना पर डाकपत्थर पोस्ट से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने रात के अंधेरे में ही सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

बताया गया कि क्रेटा वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिलीं। एसडीआरएफ जवानों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर रेस्क्यू किया।

वहीं, सर्च ऑपरेशन के दौरान 20 वर्षीय अक्षय पुत्र मुकेश, निवासी जयपुर (राजस्थान) और एक अन्य युवती का शव बरामद किया गया। दोनों शवों को प्रेमनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृत युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button